फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Abhishekam Lord Jagannath, Balabhadra Subhadra place in ISKCON, devotees holy benefit bathing

Ujjain News: इस्कान में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का अभिषेक, भक्तों ने भी लिया स्नान का पुण्य लाभ

Wed, 11 Jun 2025 08:50 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 08:50 PM IST
Abhishekam Lord Jagannath, Balabhadra Subhadra  place in ISKCON, devotees holy benefit bathing
उज्जैन इस्कॉन मंदिर में आज स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा निकाली गई। वहीं, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का पवित्र जल से स्नान कराया गया। यह स्नान रथयात्रा की शुरुआत का प्रतीक भी है, जहां स्नान के बाद भगवान 15 दिनों के लिए 'बीमार' हो जाते हैं, जिससे भक्त उनके दर्शन नहीं कर पाते।

दरअसल, इस्कॉन मंदिर में भगवान के पट बुधवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त में खोले गए। इसके बाद भगवान की आरती हुई। फिर दर्शन आरती और गुरु पूजन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात इस्कॉन मंदिर में विराजित भगवान जगन्नाथ, भगवान बलदाऊ और देवी सुभद्रा की मूर्तियों का भक्तों द्वारा स्नान कराया गया। सुबह करीब दो घंटे तक श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान का अभिषेक किया। इसके पश्चात भगवान को पुनः मंदिर में विराजमान किया गया। इस अवसर पर भगवान के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था। ड्रेस कोड के अनुसार महिलाएं साड़ी और पुरुष धोती-कुर्ता में भगवान को स्नान कराने पहुंचे। श्रद्धालुओं को साल में केवल एक बार भगवान को स्नान कराने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
 
ये भी पढ़ें: किसी भी तरह प्यार पाने की जिद ने बनाया कातिल! सोनम के आखिरी कदम से हर कोई दहला

मौसी के घर जाएंगे भगवान
जगन्नाथ रथ उत्सव आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया से शुक्ल एकादशी तक मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ के स्नान पूर्णिमा में शामिल होने से सारे पाप धुल जाते हैं। स्नान के पश्चात भगवान बीमार हो जाते हैं। इलाज के बाद स्वस्थ होकर भगवान अपने भाई-बहन के साथ मौसी के घर जाते हैं। भगवान की इसी यात्रा को जगन्नाथ रथयात्रा कहा जाता है। रथयात्रा 27 जून को दोपहर 2 बजे मंडी चौराहा से प्रारंभ होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी।

यह है अनवसर काल
भक्त इतना अधिक जल भगवान पर चढ़ाते हैं कि भगवान बीमार हो जाते हैं, जिसे अनवसर काल कहा जाता है। यह समय 15 दिनों का होता है, जब भगवान को विशेष कक्ष में रखा जाता है और वैद्य उनकी सेवा करते हैं। इस दौरान भगवान अपने भक्तों को दर्शन नहीं देते। यह पूरा आयोजन भगवान को मानव स्वरूप में देखने की भावना से जुड़ा होता है, जिससे भक्त और भगवान का जुड़ाव और भी गहरा होता है। इस्कॉन मंदिर के पीआरओ पंडित राघव दास ने बताया कि आज सुबह से ही भक्त बड़ी संख्या में भगवान का अभिषेक करने मंदिर पहुंच रहे हैं। सबसे पहले मंदिर परिसर में भगवान की स्नान यात्रा परंपरागत तरीके से निकाली गई, जिसके बाद भक्तों ने भगवान का अभिषेक और पूजन किया। आज से भगवान बीमार होकर अपने कक्ष में उपचार हेतु विश्राम करेंगे, जहाँ वे 15 दिन बाद पुनः अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

 
ऐसे हुआ स्नान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Pratapgarh : रास्ते में खड़ी कार को हटाने के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

11 Jun 2025

Lucknow: भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने किया प्रदर्शन

11 Jun 2025

Una: कुलदीप धीमान बोले- संत कबीर दास जी की वाणी में समाया है समाज सुधार का मंत्र

11 Jun 2025

Mandi: जोगिंद्रनगर के भराड़ू के समीप चनेहड़ में नाले में गिरी कार, तीन घायल

11 Jun 2025

Amethi: जामो पुलिस की कार्यशैली से नाराज महिलाओं का हंगामा, एसपी कार्यालय पहुंचकर की नारेबाजी

11 Jun 2025
विज्ञापन

गुरु अर्जुन देव की शहीदी पर छबीली और लंगर का आयोजन

11 Jun 2025

बीके अस्पताल में इलाज के दौरान 6 महीने के नमन की हुई मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

11 Jun 2025
विज्ञापन

कानपुर के दबौली सबस्टेशन पर लोगों का हंगामा, पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया मामला

11 Jun 2025

औरैया में चेन स्नेचर्स से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली…दोनों बदमाश गिरफ्तार

11 Jun 2025

अचानक सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे आईजी गढ़वाल, मचा हड़कंप

11 Jun 2025

बीके अस्पताल में हार्ट सेंटर मामले में आरोपी डॉ. पंकज शर्मा पर हुई एफआईआर दर्ज

11 Jun 2025

202 रोडवेज बसों काे सिरसा भेजा, सोनीपत में कई रूट बंद होने से यात्री परेशान

11 Jun 2025

जमालपुर रोड के दुकानदारों ने लगाई ठंडी लस्सी की छबील

11 Jun 2025

बदरीनाथ मंदिर से बामणी गांव पहुंची कुबेर जी की उत्सव डोली

11 Jun 2025

लुधियाना में आम आदमी क्लीनिक सांझा फ्रंट मोर्चा पंजाब का प्रदर्शन

11 Jun 2025

चांपा अंडरब्रिज के पास कुमार टीवी सेंटर में भीषण आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

11 Jun 2025

संत कबीर जयंती कार्यक्रम में सोनीपत पहुंची सांसद कुमारी सैलजा

11 Jun 2025

60 वर्षों तक कांग्रेस भारत को नहीं बना पाई मजबूत- महिपाल ढांडा

11 Jun 2025

कांग्रेस पर्यवेक्षक पहुंचे झज्जर, कार्यकर्ताओं की जानी राय

टोहाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

11 Jun 2025

पीजीआई में अनुबंधित कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान गाए गीत

11 Jun 2025

Jalore News: दर्शन करने रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी जीप से टकराई, हादसे में चार की मौत 13 घायल

11 Jun 2025

Solan: मां शूलिनी मेले को लेकर पहुंचे सोलन सहित अन्य जिलों के कलाकार

11 Jun 2025

Una: बड़ूही में स्थानीय दुकानदारों ने राहगीरों के लिए लगाई ठंडे पानी की छबील

11 Jun 2025

VIDEO: अंबेडकरनगर: मुख्यमंत्री का संभावित दौरा शुक्रवार को, शिव बाबा और श्रवण धाम में की जाने लगीं तैयारियां

11 Jun 2025

पेड़ों की कटाई रोकने के लिए किया प्रदर्शन

11 Jun 2025

पीलीभीत में घर के बाहर खेल रहे बालक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

11 Jun 2025

सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चटकी लाठियां, युवक का सिर फटा, महिला सहित तीन घायल

11 Jun 2025

सोनभद्र में गहराया जल संकट, जनता का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी कर रखी मांग, भूख हड़ताल की चेतावनी

11 Jun 2025

Pratapgarh: नौका से गंगा पार कराते समय नाविक दौरा पड़ने से बीच धारा में गिरा, यात्रियों में मची चीख पुकार

11 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed