फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Raghuvanshi: किसी भी तरह प्यार पाने की जिद ने बनाया कातिल! सोनम के आखिरी कदम से हर कोई दहला

Wed, 11 Jun 2025 11:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Jun 2025 11:08 PM IST
सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को दहला कर रख दिया है। इस हत्याकांड में आरोपी सोनम के तीन रूप देखने को मिले हैं। पहला- प्रेमिका, दूसरा- दुल्हन-पत्नी और तीसरा कातिल। जानिए, सोनम ने कैसे निभाए यह किरदार?

विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi murder of her husband Raja Raghuvanshi Murder Case Hindi update News
सोनम ने वो किया किसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं प्यार आबाद करता है, सुकून देता है। जिंदगी में प्यार है तो सबकुछ पाया जा सकता है। लेकिन, यही प्यार अगर जिद, जुनून और पागलपन बन जाए तो कई जिंदगियां तबाह होती हैं। इंदौर की सोनम रघुवंशी ने भी ऐसा ही किया। किसी भी तरह अपने प्यार को पाने की उसकी जिद ने सिर्फ राजा की हत्या नहीं की, बल्कि छह परिवारों के सपनों को कुचल दिया। उसने खुद भी अपनी जिंदगी खराब कर ली। साथ ही, प्रेमिका के बाद दुल्हन बनकर सोनम ने जो किया उससे पूरा देश दहल गया। 



राजा हत्याकांड की मास्टरमांइड सोनम और इसमें उसका साथ देने वाले पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। राजा का परिवार बिलख- बिलखकर रो रहा है, सोनम का परिवार हैरान है कि उनकी बेटी ने यह क्यों किया। देश को दहला देने वाले इस हत्याकांड में सोनम के तीन रूप देखने को मिले हैं। पहला प्रेमिका, दूसरा दुल्हन-पत्नी और तीसरा कातिल। आइए, अब जानते हैं कि सोनम के इन तीन रूपों की कहानी क्या है?

Sonam Raghuvanshi murder of her husband Raja Raghuvanshi Murder Case Hindi update News
प्रेमी राज के साथ सोनम रधुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले पढ़िए प्रेमिका के रूप में सोनम की कहानी?  
दरअसल, सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी की इंदौर में प्लाईबुड की फर्म है। आरोपी राज कुशवाह यहां अकाउंट संभालने का काम करता था। वहीं, सोनम भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाती थी। राज सोनम से करीब पांच साल छोटा था, वह सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। आरोपी राज ने फर्म में करीब पांच-छह महीने पहले ही नौकरी शुरू की थी। यहीं राजा और सोनम की पहली मुलाकात हुई थी। सोनम भी पिता के काम में हाथ बंटाती थी तो उसका भी रोज आना-जाना था। इस कारण उसकी और राज की बातचीत होती रहती थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गई। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोनम और राज के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिवार को भी थी। उसने परिवार से साफ कहा था कि वह राज से शादी करना चाहती थी। हालांकि, परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। ऊपर दी गई तस्वीर राज और सोनम के प्रेम प्रसंग के दौरान की है। जिसे देखकर यह कोई नहीं कह सकता कि ये दोनों इतनी बड़ी साजिश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  राजा की मां ने पूछा- तुमने उसे मारा क्यों नहीं? तीन मिनट के लिए बहन सोनम से मिला था गोविंद

Sonam Raghuvanshi murder of her husband Raja Raghuvanshi Murder Case Hindi update News
सोनम के सिर्फ एक मोहरा था राजा। - फोटो : अमर उजाला

सोनम ने शादी नहीं साजिश की   
ये राजा और सोनम की शादी वाले दिन की तस्वीर है। दुल्हन और दूल्हे के रूप में दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। राजा के लिए यह उसकी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल थे, जिनमें वह वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के भी सपने बुन रहा था। वह परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच काफी खुश था। लेकिन, सोनम के लिए यह शादी नहीं, सिर्फ साजिश। उसके दिमाग में पूरा प्लान तैयार था कि उसे आगे क्या करना है। अपनी योजना के तहत वह काम कर रही थी। 11 मई को शादी के बाद वह राजा के परिवार में घुल मिल गई। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए गुवाहाटी गए। 23 मई को मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में परिवार से बात करने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। 2 जून को राजा का शव बेहद खराब हालत में खाई में मिला, लेकिन सोनम लापता थी। 

ये भी पढ़ें: इंदौर में राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई, माफी मांगते हुए बोला- उसे फांसी हो

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi murder of her husband Raja Raghuvanshi Murder Case Hindi update News
17 दिन बाद इस रूप में मिली सोनम। - फोटो : अमर उजाला

कातिल बनकर लौटी सोनम देश को दहलाया
दो जून को राजा का शव मिलने के बाद से मेघायल पुलिस सोनम की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे, जिससे शक की सुई सोनम की तरफ घुमा दी। पुलिस ने नौ जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम को बरामद किया। पुलिस को वह नंदगंज थाना इलाके के एक होटल पर मिली थी। पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गई और उसका चेकअप कराया। इसके बादा उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। इसी दिन पुलिस ने दावा किया कि सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या कराई थी। नौ जून को ही पुलिस ने राजा हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। जिसके बाद जो जानकारी सामने आई उसे पूरा देश हिल गया। पुलिस ने बताया कि राज कुशवाह से प्रेम प्रंसग के चलते सोनम ने राजा की हत्या कराई थी। अब तक इस मामले सोनम रघुवंशी समेत कुछ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ऊपर दी गई सोनम की तस्वीर नौ जून की है, जब सोनम 17 दिन बाद कातिल बनकर सामने आई थी।



ये भी पढ़ें: मर्डर के 24 घंटे- राजा को सुबह मारना चाहती थी सोनम, इसलिए छह बजे किया था चेकआउट

विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi murder of her husband Raja Raghuvanshi Murder Case Hindi update News
राजा हत्याकांड के सभी आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

राजा हत्याकांड के आरोपी कौन? 
पुलिस ने राजा हत्याकांड में सोनम समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को इंदौर और आनंद कुर्मी को सागर जिले के बीना से पकड़ा गया है। वहीं, हत्याकांड की मास्टरमाइंड मानी जाने वाली सोनम गाजीपुर से पकड़ी गई है। मेघायल पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों की रिमांड मांगी हैं। 

ये वीडियो भी देखें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed