Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   morena court life imprisonment mother two daughters murder case

ममता हुई शर्मसार: दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद, पति का गुस्सा बच्चियों पर निकाला था

Tue, 17 Nov 2026 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 17 Nov 2026 10:21 PM IST
सार

मुरैना की सबलगढ़ अदालत ने दो मासूम बेटियों की हत्या के मामले में मां शशि रजक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घरेलू विवाद के बाद महिला ने चार और सात साल की बेटियों को नहर में धकेल दिया था। लोगों ने उसके बेटे को भी नहर में फेंकने से बचाया था।

विज्ञापन
morena court life imprisonment mother two daughters murder case
बच्चों की कातिल मां को उम्रकैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले की सबलगढ़ अदालत ने दो मासूम बेटियों की निर्मम हत्या करने के मामले में दोषी मां शशि रजक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश जैन की अदालत ने दोषी महिला पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि जमा न करने की सूरत में महिला को एक महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिश्वत मांगने या स्वीकार करने में अपुष्ट रिकॉर्डिंग दोषसिद्धि का आधार नहीं, लोकायुक्त की अपील खारिज
विज्ञापन


घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम
मामले के विवरण के अनुसार घर पर भैंस बांधने की बात को लेकर शशि का अपने पति राम अवतार के साथ विवाद हुआ था। इस कहासुनी के बाद राम अवतार अपने काम के सिलसिले में खेत पर चला गया। पति के जाने के बाद शशि अपनी चार वर्ष की बेटी ज्योति और सात वर्ष की बेटी रानिया को साथ लेकर गांव रामपहाड़ी में स्थित नहर के पुल पर पहुंची। वहां उसने अपनी दोनों मासूम बेटियों को नहर के बहते पानी में धकेल दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों बच्चियों के शव 27 दिसंबर को मांगरोल स्थित नहर बिजली पुल के पास से बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बेटे को लोगों ने बचाया
घटना के समय घर के पास आग ताप रहे लोगों ने शशि को बच्चियों को नहर में फेंकते हुए स्पष्ट रूप से देखा था। दोनों बेटियों को पानी में धकेलने के बाद आरोपी महिला ने अपने बेटे लव-कुश को भी नहर में फेंकने की कोशिश की थी। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मासूम बालक को सकुशल बचा लिया। अदालत ने अपने फैसले में निर्देश दिया है कि महिला 31 अक्तूबर, 2021 से 5 जुलाई, 2023 तक जेल में रही थी। न्यायाधीश ने जेल में बिताई गई इस पूरी अवधि को महिला की उम्रकैद की सजा में समायोजित करने का आदेश दिया है। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने मजबूती से पैरवी की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed