Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Dispute between illegal vendors and attendants in Gondwana Express, fight, 4 injured
{"_id":"672c941d83d150ecc105353e","slug":"dispute-between-illegal-vendors-and-attendants-in-gondwana-express-fight-4-injured-sagar-news-c-1-1-noi1338-2291121-2024-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: गोंडवाना एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों व अटेंडरों के बीच हुआ विवाद, मारपीट में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: गोंडवाना एक्सप्रेस में अवैध वेंडरों व अटेंडरों के बीच हुआ विवाद, मारपीट में चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:38 PM IST
Link Copied
जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में बुधवार रात खुरई स्टेशन पर अटेंडरों और अवैध वेंडरों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। यह घटना लगभग रात 8.20 बजे की है, जब एसी एम 1 कोच में बिना टिकट जनरल डिब्बे की सवारियों को दूसरे डिब्बे में भेजने पर विवाद हुआ। अटेंडरों ने अवैध वेंडरों को आपत्ति जताई, जिसके बाद शराब पीकर आए वेंडर मारपीट पर उतर आए।
घायल अटेंडरों का कहना है कि वेंडरों ने पहले तो उन्हें गाली-गलौज की, फिर मारपीट शुरू कर दी। खुरई स्टेशन आने पर वेंडरों के साथ दर्जनों युवक और शामिल हो गए, जिन्होंने डिब्बे के कांच तोड़े और अटेंडरों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान गोंडवाना एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक खड़ी रही, जिससे सभी कोच के यात्री दहशत में रहे।
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमें सागर और बीना से खुरई पहुंची। घायलों को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक वेंडर और एक अटेंडर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। जीआरपी और आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।