Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Dr. Nagendra leaves NASA to dedicate himself to the service of humanity

एमपी: नासा छोड़कर मानवता की सेवा में जुटे डॉ. नागेंद्र, सीएम यादव ने की भारतीय ज्ञान परंपरा की सराहना

Sat, 14 Nov 2026 09:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Nov 2026 09:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में भारतीय ज्ञान परंपरा, योग और आयुर्वेद का महत्व बताया। उन्होंने डॉ. नागेंद्र के योगदान की सराहना की और मध्यप्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा, औषधीय खेती व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।

 

विज्ञापन
MP: Dr. Nagendra leaves NASA to dedicate himself to the service of humanity
सीएम यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 नवंबर को बेंगलुरु पहुंचे। यहां स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान में आयोजित प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह का उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल किसी संस्थान के 50 वर्ष पूरे होने का उत्सव नहीं है, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा, योग साधना, आध्यात्मिक चेतना और मानव कल्याण के लिए समर्पित पांच दशकों की तपस्या और साधना का परिणाम है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेंगलुरु की इस पावन धरा पर प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पद्मश्री डॉ. एच. आर. नागेंद्र जैसे महान वैज्ञानिक और ऋषितुल्य व्यक्तित्व ने नासा जैसी प्रतिष्ठित संस्था को छोड़कर अपना संपूर्ण जीवन योग, आध्यात्मिकता और मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। इस संस्थान की स्थापना के पीछे उनका संकल्प और प्रेरणा रही है। 20वीं शताब्दी में ऐसे अद्भुत और विलक्षण व्यक्तित्व विरले ही देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अभिनंदन करना चाहूंगा, जिनके नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष रूप से चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को जो सम्मान और पहचान मिली है, वह सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नेचुरोपैथी हो या आयुर्वेद, सभी का अपना विशेष महत्व
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय था, जब चिकित्सा के क्षेत्र में सामान्यतः एलोपैथिक पद्धति का ही व्यापक प्रभाव दिखाई देता था। ऐसे में कोरोना जैसी कठिन परिस्थितियों के दौरान एलोपैथिक अस्पतालों में भी आयुर्वेदिक काढ़े और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग होते देखना सुखद रहा। इससे अपनी प्राचीन चिकित्सा परंपराओं और ज्ञान पर गर्व करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि नेचुरोपैथी, आयुर्वेद और फिजियोथेरेपी सहित प्राकृतिक चिकित्सा की सभी पद्धतियों का अपना विशेष महत्व है। इनका उद्देश्य केवल बीमारी का उपचार करना नहीं, बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली प्रदान करना और समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को साकार करना है।

विश्वभर में बुलंद हो रही भारतीय परंपरा और संस्कृति
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पास ज्ञान का ऐसा समृद्ध भंडार है, जिसकी जड़ें हजारों-लाखों वर्ष पुरानी ऋषि-मुनियों की परंपरा में समाहित हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने जीवन जीने की कला, योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आध्यात्मिक चेतना के ज्ञान को जीवनशैली और संस्कारों का अभिन्न अंग बनाया था। यह हमारा स्वर्णिम अतीत और गौरवशाली विरासत है, जिसे आज फिर से विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और चिकित्सा पद्धतियों के प्रति समाज के हर वर्ग का जुड़ाव बढ़ रहा है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी इन विधाओं से जुड़ रही है और अपने सामर्थ्य एवं परिश्रम के बल पर भारतीय ज्ञान, परंपरा और संस्कृति का ध्वज विश्वभर में बुलंद कर रही है।

आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित कर रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशांति कुटीरम के माध्यम से योग को केवल आध्यात्मिक अभ्यास तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे आधुनिक विज्ञान और चिकित्सा अनुसंधान से जोड़ने का भी सार्थक प्रयास किया गया है। यह अत्यंत सराहनीय पहल है।

उन्होंने मध्यप्रदेश की प्राकृतिक संपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश राजस्थान के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। प्राकृतिक संपदा, समृद्ध वन क्षेत्र, वन्यजीवों की विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रदेश सरकार ने पिछले दो वर्षों में नौ नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। सरकार आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही औषधीय खेती को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। अश्वगंधा से लेकर सफेद मूसली तक कई औषधीय फसलों का उत्पादन मध्यप्रदेश में हो रहा है। विशेष रूप से मंदसौर और नीमच जैसे क्षेत्रों से औषधीय उत्पादों की आपूर्ति पूरे देश में की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को तुलसी सहित विभिन्न औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि उनकी आय बढ़े और प्रदेश औषधीय कृषि के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करे। पारंपरिक कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गोपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पशुपालन को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही दूध उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

भारत के निर्माण में युवा निभाएं सक्रिय भूमिका
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश दूध उत्पादन के मामले में देश में तीसरे स्थान पर है, लेकिन सरकार का लक्ष्य प्रदेश को पहले स्थान पर पहुंचाना है। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में उभर रहा है। सरकार प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजना चला रही है। इसके तहत प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को एक गाय के पालन-पोषण के लिए पूरे वर्ष का खर्च सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्राकृतिक खेती और गोपालन को बढ़ावा देना, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। खेती, पशुपालन और प्राकृतिक संसाधनों के बीच ऐसा समन्वित मॉडल विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसानों की समृद्धि के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपनी सोच और दृष्टिकोण बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना और नौकरी पाना नहीं होना चाहिए। युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। आज का समय रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार के नए अवसर पैदा करने का है। कृषि, औषधीय खेती, प्राकृतिक चिकित्सा, गोपालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। युवा इन अवसरों को पहचानें, नवाचार करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

संस्थान के प्रयास सराहनीय : मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान की ओर से प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और फिजियोथेरेपी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। संस्थान ने अपनी गौरवशाली यात्रा के 50 वर्ष पूरे किए हैं। स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य और प्रसन्नता का विषय है।

उन्होंने कहा कि डॉ. नागेंद्र ने नासा जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को छोड़कर इस संस्थान की स्थापना की और इसे विशिष्ट पहचान दिलाई। भारतीय ज्ञान परंपरा के आधार पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में संस्थान की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्थान भविष्य में भी निरंतर प्रगति करेगा और भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर संस्थान के पदाधिकारियों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों और सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed