{"_id":"672c7573e7d7a1e6a505a522","slug":"video-palbhata-ka-brakhaugdha-ma-kayal-dapa-ka-varathha-thharana-para-btha-nagara-pacayata-athhayakashha-oura-vayapara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पीलीभीत के बरखेड़ा में कोयला डिपो का विरोध, धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष और व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पीलीभीत के बरखेड़ा में कोयला डिपो का विरोध, धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष और व्यापारी
पीलीभीत में बरखेड़ा रेलवे स्टेशन पर स्थित कोयला डिपो से होने वाली दिक्कतों को लेकर बरखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष और व्यापारियों ने बृहस्पतिवार सुबह बरखेड़ा-दौलतपुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप सड़क पर बैठकर विरोध- प्रदर्शन किया। इसके चलते एक घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने नगर पंचायत अध्यक्ष और व्यापारियों से बात की। व्यापारियों का कहना है कि कोयला डिपो की वजह से कोयले की राख उड़कर घरों तक पहुंचती है। ढुलाई में कोयला डंपर से नीचे सड़क पर गिरता है। दुकानों पर भी कोयले की राख पहुंचती है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। समस्या समाधान न होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष और व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।