Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Matru Pitru Bhakti Diwas Marks Kailash Sarang's Death Anniversary, Elders Honoured

भाेपाल: कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर मातृ-पितृ भक्ति दिवस, बुजुर्गों के पैर पखारकर लिया आशीर्वाद

Sat, 14 Nov 2026 10:50 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 14 Nov 2026 10:50 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि पर भोपाल समेत देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस मनाया गया। मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला के विभिन्न वार्डों में बुजुर्गों के पैर पखारकर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया।

 

विज्ञापन
Bhopal: Matru Pitru Bhakti Diwas Marks Kailash Sarang's Death Anniversary, Elders Honoured
मंत्री विश्वास सारंग बुजुर्गों के पैर पखारते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि पर शनिवार को देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस मनाया गया। इस मौके पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल की नरेला विधानसभा के विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में बुजुर्गों के पैर पखारे, आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ युवाओं से माता-पिता और समाज के वरिष्ठजनों की सेवा का संकल्प लेने की अपील की गई। नरेला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 36, 37, 38, 39, 40, 41, 44, 58, 59, 69, 70 और 71 में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्री सारंग ने कहा कि समाज का प्रत्येक बुजुर्ग हमारे माता-पिता के समान है। उनकी सेवा और सम्मान करना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। अब इसमें देशभर से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: नासा छोड़कर मानवता की सेवा में जुटे डॉ. नागेंद्र, सीएम यादव ने की भारतीय ज्ञान परंपरा की सराहना
विज्ञापन


देशभर में हुए सेवा के आयोजन
कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर भोपाल के अलावा दिल्ली, पटना, रायपुर, झांसी, प्रयागराज, ग्वालियर, विदिशा, गुना, जबलपुर, शिवपुरी, बालाघाट, सीहोर और राजगढ़ सहित कई शहरों में कार्यक्रम हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं और कायस्थ समाज के लोगों ने वृद्धजनों का सम्मान किया। कई स्थानों पर भोजन पैकेट, राशन, फल, पुस्तकें और कंबल वितरित किए गए। रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा


सोशल मीडिया पर भी चला अभियान
मातृ-पितृ भक्ति दिवस को लेकर युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला। मंत्री सारंग की अपील पर लोगों ने अपने माता-पिता और आसपास रहने वाले बुजुर्गों का सम्मान कर उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। इस दौरान #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस हैशटैग सोशल मीडिया पर देशभर में ट्रेंड करता रहा। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: जनजातीय क्षेत्रों में दौड़ेंगी बसें, 3 जिलों में बनेंगे सांदीपनि स्कूल; CM मोहन यादव की बड़ी घोषणाएं

वृद्धजनों के लिए आश्रम भी बनवाया था
कैलाश नारायण सारंग ने अपने जीवन में समाजसेवा को विशेष महत्व दिया। उन्होंने अपने पैतृक गांव बरेली में वृद्धाश्रम की स्थापना की थी, जहां निराश्रित और बेसहारा बुजुर्गों को सहारा मिल सके। इसके अलावा रायसेन जिले के घाटपिपरिया में नर्मदा तट पर परिक्रमावासियों के लिए आश्रम भी बनवाया था। 

ये भी पढ़ें- एमपी: नासा छोड़कर मानवता की सेवा में जुटे डॉ. नागेंद्र, सीएम यादव ने की भारतीय ज्ञान परंपरा की सराहना

16 नवंबर को भी होंगे कार्यक्रम
नरेला विधानसभा में 16 नवंबर को भी वृद्धजनों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वार्ड 76 में शाम 4:30 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर, वार्ड 75 में शाम 5 बजे करोंद में केनरा बैंक के सामने, वार्ड 77 में शाम 5:30 बजे शिव मंदिर पुलिस चौकी करोंद, वार्ड 78 में शाम 6 बजे विश्वकर्मा नगर की पानी की टंकी के पास और वार्ड 79 में शाम 6:30 बजे सरदार पटेल स्कूल में कार्यक्रम होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed