{"_id":"6abfa7eaaa529a6b670fe375","slug":"video-video-saii-natha-ka-jalsatara-acanaka-bugdhha-sakaugdha-bgha-thhana-ka-fasal-jalmagana-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सई नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, सैकड़ों बीघे धान की फसल जलमग्न
मोहनलालगंज क्षेत्र से होकर गुजरने वाली प्राचीन सई नदी का जलस्तर बीते दो दिनों से अचानक बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में हड़कंप मचा है। नदी का पानी खतरे के निशान तक पहुंचने से तीन दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का पानी खेतों में घुसने से सैकड़ों बीघे में खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई है।
किसानों के मुताबिक धान की फसल पकने की कगार पर है। ऐसे में अचानक पानी भरने से फसल गिरने और बर्बाद होने की आशंका है। कई खेतों में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण पौध गलने लगी है। रंजीतखेड़ा गांव में ही करीब तीन दर्जन से अधिक किसानों के खेत पानी में डूब गए हैं। जवाहरखेड़ा, चिरानीखेड़ा, मीरानपुर और बरवलिया समेत आसपास के कई गांव भी प्रभावित हैं।
किसानों दुर्गेश, रामसहाय, अशोक, मायाराम, सरवन, भरतलाल, दिनेश और बाबूलाल समेत अन्य का कहना है कि धान की फसल ही उनके परिवार की सालभर की रोजी-रोटी का मुख्य सहारा है। फसल खराब होने पर आर्थिक संकट गहरा सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण, जल निकासी और फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।