{"_id":"6aa1640824a0d2384908de80","slug":"video-video-lkhanauu-ma-thhamathhama-sa-nakal-ramadal-jhaka-shabhayatara-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में धूमधाम से निकली रामडोल झांकी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में धूमधाम से निकली रामडोल झांकी शोभायात्रा
भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर पल्टन छावनी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर से बुधवार को रामडोल झांकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा महादेव होटल चौराहा, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना कॉलोनी, पल्टन छावनी, ताड़ीखाना, सीतापुर रोड, आदि शक्ति मां विंध्याचल देवी मंदिर, सेक्टर-क्यू चौराहा और राम-राम बैंक चौराहा समेत विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
शोभायात्रा में भगवान श्रीगणेश, भगवान शंकर, राधा-कृष्ण समेत कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय कर दिया, जबकि ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु नाचते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती की। इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक ओम प्रकाश यादव, अमित यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, रेखा यादव, मालती यादव और शम्भू शरण वर्मा समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।