फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: In-charge DPROs posted in six districts; 10 officials transferred.

यूपी: छह जिलों में प्रभारी डीपीआरओ की तैनाती, 10 अधिकारियों का किया गया स्थानांतरण

Wed, 09 Sep 2026 10:14 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 09 Sep 2026 10:14 PM IST
सार

नियमित डीपीआरओ की तैनाती होने तक जिलों में यह प्रभारी डीपीआरओ कामकाज संभालेंगे। वहीं इनके सहित कुल 10 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन
UP: In-charge DPROs posted in six districts; 10 officials transferred.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंचायती राज विभाग ने छह जिलों में प्रभारी जिला पंचायतीराज अधिकारियों (डीपीआरओ) की तैनाती की है। नियमित डीपीआरओ की तैनाती होने तक जिलों में यह प्रभारी डीपीआरओ कामकाज संभालेंगे। वहीं इनके सहित कुल 10 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन


अमरोहा के एडीपीआरओ विमल कुमार को हाथरस, सहारनपुर के एडीपीआरओ अमित कुमार त्यागी को मैनपुरी, कानपुर के एडीपीआरओ अभिलाष बाबू को एटा, प्रयागराज के एडीपीआरओ हेमचंद्र यादव को बांदा, गाजीपुर के एडीपीआरओ अभय राज को गाजीपुर और हमीरपुर के एडीपीआरओ सुरेश कुमार धुरिया को औरैया का प्रभारी डीपीआरओ बनाया गया है। वहीं, मीरजापुर के एडीपीआरओ प्रेमदास को प्रयागराज का एडीपीआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपीएसएसएससी :  समूह ग की भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 23 से 25 अक्तूबर को, 35 लाख से अधिक हुए आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पहले से टीईटी-सीटेट उत्तीर्ण शिक्षकों को विशेष टीईटी देना अनिवार्य नहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट की


हाथरस के एडीपीआरओ राकेश बाबू को आगरा का एडीपीआरओ बनाया गया है। गाजीपुर के एडीपीआरओ व प्रभारी डीपीआरओ रमेश चंद्र उपाध्याय को उप्र राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग से संबद्ध किया गया है। वहीं सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर जितेन्द्र कुमार गौड को इसी पद पर कन्नौज स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed