{"_id":"6aa198651a1eb70f140ff25a","slug":"lucknow-young-man-and-woman-die-by-hanging-in-a-chinhat-guest-house-both-bodies-found-in-the-room-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: चिनहट के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दी, कमरे में मिले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: चिनहट के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दी, कमरे में मिले दोनों के शव
Wed, 09 Sep 2026 11:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:03 PM IST
सार
लखनऊ के चिनहट स्थित गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों हरदोई के रहने वाले थे। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरे में युवक और युवती के फंदे से लटके शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, धावा निवासी गेस्ट हाउस संचालक राकेश यादव ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर उपनिरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें - मौसम अपडेट: यूपी में 24 जिलों में गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार, जानें- कैसा रहेगा तापमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: पहले से टीईटी-सीटेट उत्तीर्ण शिक्षकों को विशेष टीईटी देना अनिवार्य नहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थिति स्पष्ट की
जांच में सामने आया कि कमरे में अमित कुमार (22) पुत्र ओम प्रकाश निवासी अरवलपुरब, हरपालपुर, हरदोई और नरगिस (19) पुत्री उस्मान निवासी पालिया पंचशाला, हरदोई 23 अगस्त से ठहरे हुए थे। दोनों के शव कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटके मिले।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन