{"_id":"6ab514c24f414837b005f238","slug":"video-video-lkhanauu-ma-janianasha-kamara-ka-khalfa-kagarasa-ka-pasatara-isatafa-ka-maga-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का पोस्टर, इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का पोस्टर, इस्तीफे की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर उनके खिलाफ पोस्टर लगाया गया। पोस्टर में ज्ञानेश कुमार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई है। साथ ही पोस्टर में उनके साथ देने वालों पर भी मुकदमा दर्ज करने की बात लिखी गई है।
पोस्टर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वी जोन के प्रभारी हसीब खान की ओर से लगवाए जाने की बात कही गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध दर्ज करा रही है और उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।
कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और हालिया निर्णयों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने आंतरिक विचार-विमर्श में अलग-अलग राय और टिप्पणियों को सामान्य प्रक्रिया बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।