{"_id":"6ab4b225bc0eba2ada0d0b86","slug":"video-hamirpur-dangkwali-chowk-milk-container-car-accident-50-meters-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर के डांगकवाली चौक में कार से टकराया दूध का कंटेनर, टला बड़ा हादसा; 50 मीटर दूर जाकर रुका वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर के डांगकवाली चौक में कार से टकराया दूध का कंटेनर, टला बड़ा हादसा; 50 मीटर दूर जाकर रुका वाहन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:41 AM IST
Link Copied
हमीरपुर। शहर के डांगकवाली चौक पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दूध के कंटेनर और कार की जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना तेज था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार हीरानगर की ओर से डांगकवाली की तरफ उतर रहा दूध का कंटेनर एक कार से टकरा गया। टक्कर के बाद कार के चारों एयरबैग खुल गए, जबकि ड्राइवर साइड का टायर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार और कंटेनर में सवार लोग बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए।
बताया गया कि ककरू निवासी जगदीश चंद पुत्र भागीरथ अपनी पत्नी के साथ कार से सब्जी मंडी दोसड़का जा रहे थे। जगदीश चंद सब्जी की दुकान करते हैं।
दोनों डांगकवाली चौक पर पहुंचे ही थे कि सामने से नीचे की ओर आ रहे दूध के कंटेनर से उनकी कार की टक्कर हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कंटेनर की ब्रेक नहीं लगी, जिसके चलते वह कार से टकराने के बाद भी आगे बढ़ता रहा।
टक्कर के बाद दूध का कंटेनर करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ता हुआ गांधी चौक में जाकर रुका। वहीं, कार भी पलटने से बाल-बाल बच गई।
जोरदार टक्कर के बावजूद कार सवार दोनों लोगों को गंभीर चोट नहीं आई। कार चालक जगदीश चंद को मामूली चोटें लगी हैं।
कार के चारों एयरबैग खुलने से टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौके पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर कंटेनर की ब्रेक नहीं लगने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस दोनों वाहनों से जुड़े तथ्यों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।