फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anushka Sharma Ranks Among Top 5 Most Followed WAGs Joins Kim Kardashian And Taylor Swift

WAGs लिस्ट: अनुष्का शर्मा ने बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड, टॉप 5 मोस्ट फॉलोड एथलीट पार्टनर्स की सूची में बनाई जगह

Thu, 24 Sep 2026 07:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 24 Sep 2026 07:52 PM IST
सार

World’s Most Followed Athlete Partners: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एथलीट पार्टनर्स (WAGs) की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Anushka Sharma Ranks Among Top 5 Most Followed WAGs Joins Kim Kardashian And Taylor Swift
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। WAGs की दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एथलीट पार्टनर्स की लिस्ट में अनुष्का ने अपनी जगह बनाई है।  इस लिस्ट में म्यूजिक, एंटरटेनमेंट, फैशन और स्पोर्ट्स की कई मशहूर हस्तियों को शामिल किया गया है। जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं। 
विज्ञापन

Anushka Sharma Ranks Among Top 5 Most Followed WAGs Joins Kim Kardashian And Taylor Swift
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में किस नंबर पर अनुष्का? 
सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एथलीट पार्टनर्स (WAGs) की लिस्ट में अनुष्का चौथे नंबर पर हैं। वह टॉप 5 में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय महिला हैं। अनुष्का भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं। वे खुद भी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री और प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में विराट कोहली की पत्नी होने के साथ-साथ उनकी अपनी पहचान भी काफी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma Ranks Among Top 5 Most Followed WAGs Joins Kim Kardashian And Taylor Swift
किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन - फोटो : इंस्टाग्राम
लिस्ट में टॉप 5 पर ये सितारे
  • रिपोर्ट के मुताबिक, किम कार्दशियन 34.3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पहले नंबर पर हैं।
  • टेलर स्विफ्ट 27.2 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
  • वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जिना रोड्रिगेज 7.83 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
  • अनुष्का शर्मा 67.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।
  • पांचवें नंबर पर फुटबॉलर विनिसियस जूनियर की पार्टनर वर्जीनिया फोंसेका हैं, जिनके 5.65 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
ग्राफिक्स के जरिए समझें- 
विज्ञापन

Anushka Sharma Ranks Among Top 5 Most Followed WAGs Joins Kim Kardashian And Taylor Swift
टॉप 5 मोस्ट फॉलोड एथलीट पार्टनर्स की सूची - फोटो : अमर उजाला
अनुष्का क्रिकेट से जुड़ी इकलौती महिला
वांटिक्स की इस लिस्ट में कुल 22 महिलाओं को शामिल किया गया है। इन सभी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स को मिलाकर यह संख्या 1.21 अरब तक पहुंचती है। लिस्ट में फुटबॉल से जुड़ी 11 महिलाएं हैं, जबकि अमेरिकी फुटबॉल से जुड़ी पांच महिलाओं की कुल सोशल मीडिया पहुंच सबसे ज्यादा बताई गई है।

इस लिस्ट में अनुष्का की मौजूदगी इसलिए भी खास है क्योंकि वह क्रिकेट से जुड़ी इकलौती महिला हैं। वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि WAG शब्द का इस्तेमाल अब सिर्फ किसी स्पोर्ट्स स्टार की पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए नहीं किया जाता। इस लिस्ट में शामिल कई महिलाओं की अपनी अलग पहचान और करियर है।

ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा: 'इसका कुछ नहीं होगा', जब लोगों ने उठाए थे अली फजल पर सवाल; एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed