{"_id":"698cab60daab1d9dc90f766e","slug":"video-video-chhatara-ka-shava-pahacata-ha-kasharama-kalna-ma-bval-garafatara-va-maaavaja-ka-maga-para-jama-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छात्र का शव पहुंचते ही कांशीराम कॉलोनी में बवाल, गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छात्र का शव पहुंचते ही कांशीराम कॉलोनी में बवाल, गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग पर जाम
पारा के सदरौना स्थित कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को गैस सिलेंडर लदे पिकअप से कुचलकर जान गंवाने वाले 16 वर्षीय सूरज विश्वकर्मा का शव बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो माहौल गम से गुस्से में बदल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी, मुआवजा और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर कॉलोनी की सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
शव लेकर लौट रहे परिजनों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शव को सुरक्षा घेरे में घर पहुंचाया। शाम तक नायब तहसीलदार आस्था पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने समझाने का प्रयास किया, परंतु परिवार लिखित आश्वासन मिलने तक अंतिम संस्कार से इनकार करता रहा। करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन चला। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है। सूरज की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।