{"_id":"6aec6400d63f6a7350066f37","slug":"video-video-aaratao-na-bsa-ka-calna-kaya-bca-rasata-fasa-majathara-ghara-ltana-ka-le-bhataka-raha-yatara-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आरटीओ ने बस का चालान किया, बीच रास्ते फंसे मजदूर; घर लौटने के लिए भटक रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आरटीओ ने बस का चालान किया, बीच रास्ते फंसे मजदूर; घर लौटने के लिए भटक रहे यात्री
हरियाणा के पानीपत से बिहार के अररिया और गोरखपुर जा रहे मजदूरों को राजधानी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे आरटीओ की ओर से बस का चालान किए जाने के बाद यात्री बीच रास्ते में फंस गए। बस में छोटे बच्चों और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। अब उनके सामने घर पहुंचने का संकट खड़ा हो गया है।
मजदूरों का कहना है कि उन्होंने महंगे टिकट खरीदकर घर जाने के लिए यात्रा शुरू की थी। बस का चालान होने के बाद उन्हें बीच रास्ते में उतार दिया गया। अब न तो टिकट का पैसा वापस मिल रहा है और न ही दूसरे साधन से घर जाने के लिए उनके पास पर्याप्त रकम है।
न पैसा वापस, न घर पहुंचने का इंतजाम
यात्रियों का कहना है कि बस संचालक की ओर से उनका किराया वापस नहीं किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी घर पहुंचने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है। छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ सड़क पर फंसे होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। मजदूरों ने मांग की है कि उनका टिकट का पैसा वापस कराया जाए, ताकि वे दूसरे साधन से अपने घर पहुंच सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।