{"_id":"6aca6937fddb71da060f1355","slug":"video-navaratara-ka-lkara-lkhanauu-ka-bjara-ma-ranaka-umaugdha-bhaugdha-pajana-samagara-ka-kharathara-taja-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र को लेकर लखनऊ के बाजारों में रौनक, उमड़ी भीड़, पूजन सामग्री की खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र को लेकर लखनऊ के बाजारों में रौनक, उमड़ी भीड़, पूजन सामग्री की खरीदारी तेज
शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होने जा रहे हैं। लखनऊ में मां दुर्गा की आराधना की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कुर्सी रोड पर पूजन सामग्री की दुकानों पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। किसी ने कलश स्थापना के लिए सामग्री खरीदी तो कोई चुनरी, नारियल, रोली, कलावा और धूप-बत्ती लेने में जुटा रहा।
नवरात्र को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजा रखी हैं। बाजार में पूजन सामग्री के साथ माता की चुनरी, फूल-माला, मिट्टी के कलश, दीपक और अन्य जरूरी सामान की दुकानें आकर्षित कर रही हैं। सुबह से ही खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।
नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इसे लेकर श्रद्धालु पूजन सामग्री जुटाने में लगे हैं। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों को भी कारोबार में तेजी की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।