Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Scorpio overturns in Fatehabad while trying to avoid young women on a scooter; the sight of the accident was spine-chilling.
{"_id":"6aca0ee8986e1ff7900244a1","slug":"video-scorpio-overturns-in-fatehabad-while-trying-to-avoid-young-women-on-a-scooter-the-sight-of-the-accident-was-spine-chilling-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में स्कूटी सवार युवतियों को बचाने के चक्कर में पलटी स्कोरपियो, हादसा देख रोंगटे हुए खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में स्कूटी सवार युवतियों को बचाने के चक्कर में पलटी स्कोरपियो, हादसा देख रोंगटे हुए खड़े
भट्टू रोड पर स्कूटी सवार युवतियों को बचाने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गाड़ी पलटने के दौरान सड़क के डिवाइडर पर लगा खंभा भी टूट गया। पलटने के बाद गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो गाड़ी भट्टू की तरफ से फतेहाबाद आ रही थी। इसी दौरान भट्टू रोड पर स्कूटी सवार युवतियां सामने आ गईं। उन्हें बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई और वहां लगा खंभा भी टूट गया।
अचानक हुए इस हादसे से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी को पलटा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।