{"_id":"6aae7a3e5a8f90796e05ab0d","slug":"video-lkhanauu-ma-nasha-karana-sa-rakana-para-bjal-karagara-sa-marapata-ghara-para-patharava-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में नशा करने से रोकने पर बिजली कारीगर से मारपीट, घर पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में नशा करने से रोकने पर बिजली कारीगर से मारपीट, घर पर पथराव
लखनऊ में गुडंबा के आदिल नगर निवासी बिजली कारीगर मिश्रीलाल को घर के बाहर चबूतरे पर नशा कर रहे युवकों को टोकना भारी पड़ गया। आरोप है कि नाराज युवकों ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की। जान बचाकर घर में घुसने पर आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। इसमें खिड़की और कूलर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने गुडंबा थाने में तहरीर दी है।
मिश्रीलाल के मुताबिक, वह घर में ही बिजली की दुकान चलाते हैं और बिजली उपकरणों की मरम्मत भी करते हैं। आरोप है कि 18 सितंबर की शाम गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ घर के बाहर चबूतरे पर शराब और गांजे का सेवन कर रहा था। विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह घर के अंदर पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव कर दिया।
पीड़ित के मुताबिक, घटना की सूचना पर 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर चली गई। आरोप है कि रात करीब दो बजे युवक फिर घर के बाहर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए धमकी दी। मिश्रीलाल का आरोप है कि युवक अक्सर घर के बाहर एकत्र रहते हैं और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी भी करते हैं। गुडंबा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।