{"_id":"6aae844c4ec47d41010dd123","slug":"major-reshuffle-in-up-police-department-35-ips-officers-transferred-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; चारू निगम को भेजा गया गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; चारू निगम को भेजा गया गाजियाबाद
Sat, 19 Sep 2026 06:17 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:17 PM IST
सार
यूपी पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ। प्रदेश में 35 आईपीएस अफसरों के तबादले कर किए गए हैं। आगे पढ़ें पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
आईपीएस अफसरों के तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और सेनानायक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ और कपिल देव सिंह को एसपी यातायात मुख्यालय बनाया गया है।
विज्ञापन
चारु निगम को पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ से सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद बनाया गया। श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर के पद पर भेजे गए। प्रमोद कुमार को एसपी साइबर मुख्यालय में तैनाती दी गई। रवि शंकर निम सेनानायक 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर बनाए गए हैं। अतुल शर्मा-II एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ और सोनम कुमार को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया। डीसीपी रविंद्र कुमार आगरा पुलिस कमिश्नरेट भेजे गए हैं। नीरज कुमार पांडेय को एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाया गया है।
विज्ञापन
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
ममता रानी चौधरी और मो. इरफान अंसारी को एसपी सीआईडी बनाया गया। डीसीपी साद मियां खां को आगरा कमिश्नरेट और डीसीपी सैयद अली अब्बास को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज कमिश्नरेट, एडीसीपी विक्रम दहिया को एएसपी चंदौली बनाया गया।
विज्ञापन
आयुष श्रीवास्तव को एसपी सिटी उन्नाव और राजेश गुनावत को एडीसीपी वाराणसी के पद पर तैनाती दी गई। अनंत चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर होंगे। देवेश चतुर्वेदी को एएसपी पश्चिमी अयोध्या, विवेक तिवारी को एएसपी उत्तरी बाराबंकी और सुमित सुधाकर रामटेके को एएसपी उत्तरी संभल बनाया गया। अरीबा नोमान को एडीसीपी कानपुर, मनोज कुमार यादव को एडीसीपी आगरा और रिजुल को एडीसीपी गाजियाबाद के पद पर तैनाती मिली है।
अन्य अधिकारियों के भी तबादले
गौतम राय को एएसपी ग्रामीण बिजनौर और मेविस टॉक को एएसपी सोनभद्र बनाया गया। जोगेंद्र नाथ प्रसाद को कमिश्नरेट आगरा में डीसीपी के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह बलवंत कुमार चौधरी को बतौर डीसीपी गाजियाबाद भेजा गया। अभय नाथ त्रिपाठी को डीसीपी कानपुर नगर, हरेंद्र कुमार को डीसीपी आगरा और राजेश कुमार पांडेय को डीसीपी वाराणसी बनाया गया। हरेंद्र प्रताप यादव को एसपी यूपी-112, कुलदीप सिंह को सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और विनीत भटनागर को डीसीपी वाराणसी बनाया गया है।