{"_id":"6a9aba27efd48828cc0d5a9a","slug":"video-janglot-immersed-in-devotion-to-lord-krishna-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kathua: कृष्ण भक्ति में रंगा जंगलोट, नृसिंह देव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua: कृष्ण भक्ति में रंगा जंगलोट, नृसिंह देव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
Nikita Gupta
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:01 PM IST
Link Copied
जंगलोट गांव में शोभायात्रा का आगाज नृसिंह देव मंदिर से किया गया। इस दौरान भव्य पालकी में विराजमान भगवान ढोल-नंगाड़े के साथ गांव के भ्रमण पर निकले तो जगह-जगह लोगों ने पालकी का स्वागत किया और भगवान की आरती भी उतारी। शनिवार को निकाली गई इस शोभायात्रा के दौरान पालकी में राधा-रानी के साथ सवार मुरलीधर गांव के जिस मोड़ पर भी पहुंचते तो वहां बांके बिहारी के जयघोष से वातावरण कृष्णमय हो जा रहा था। वहीं, शोभायात्रा में शामिल संगत के द्वारा किया जाने वाले वाला भजन कीर्तन श्रीकृष्ण के आने का अहसास करवा रहा था। पूरे गांव का भ्रमण करने के उपरांत यात्रा वापस नृसिंह देव मंदिर में आकर संपन्न हो गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फलाहारी स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व जिला विकास परिषद के उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बब्लू ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी बधाई देते हुए कामना की वह पूरे समाज को दुखों से मुक्त करेंगे। वहीं ग्रामीण अनिल शर्मा ने बताया कि गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जाने वाले शोभायात्रा की परंपरा काफी पुरानी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।