फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janmashtami 2026 Ram Charan Upasana Hema Malini Nimrat Kaur And Siddharth Gupta Share Festive Wishes

जन्माष्टमी 2026: राम चरण-उपासना से लेकर हेमा मालिनी तक, सितारों ने ऐसे मनाया जन्माष्टमी का त्योहार

Fri, 04 Sep 2026 05:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 04 Sep 2026 05:00 PM IST
सार

Janmashtami 2026: देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई सितारों ने सोशल मीडिया पर भगवान कृष्ण को याद करते हुए फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। 
 

विज्ञापन
Janmashtami 2026 Ram Charan Upasana Hema Malini Nimrat Kaur And Siddharth Gupta Share Festive Wishes
जनमाष्टमी 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम चरण-उपासना से लेकर हेमा मालिनी और निमरत कौर तक, किसी ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, तो किसी ने कृष्ण से जुड़ी अपनी खास यादें और अनुभव फैंस के साथ साझा किए।
विज्ञापन


राम चरण और उपासना ने दिखाया परिवार का खास पल
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने इस बार जन्माष्टमी के मौके पर फैंस को अपने परिवार की एक बेहद प्यारी झलक दिखाई। उपासना ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें राम चरण, उनकी बेटी और उनके नवजात जुड़वां बच्चे नजर आए।
विज्ञापन


तस्वीर में पूरा परिवार मंदिर में भगवान के सामने बैठा दिखाई दे रहा है। राम चरण ने सफेद कुर्ता पहना हुआ है और वह अपने एक बच्चे को गोद में लिए नजर आए। वहीं उपासना बैंगनी और गोल्डन साड़ी में दिखाई दीं। उनकी बेटी पीले रंग की ड्रेस में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



निमरत कौर पहुंचीं ब्रज धाम
अभिनेत्री निमरत कौर ने जन्माष्टमी के मौके पर ब्रज धाम और वृंदावन की अपनी यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन से लेकर अपने सफर की झलक दिखाई। इसके साथ उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा। 


सिद्धार्थ गुप्ता का खास संदेश 
‘कृष्णावतारम’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता के लिए इस बार की जन्माष्टमी बेहद खास रही। उन्होंने अपने कृष्ण के किरदार से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि इस भूमिका ने उन्हें अंदर से बदल दिया।

सिद्धार्थ ने लिखा कि कुछ किरदार ऐसे होते हैं जिन्हें कलाकार निभाते हैं, लेकिन कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो कलाकार को ही बदल देते हैं। उनके मुताबिक, कृष्ण का किरदार निभाते हुए उन्होंने प्यार, कर्म, समर्पण और मुश्किल समय में भी दिल को हल्का रखने जैसी कई बातें सीखीं।


हेमा मालिनी ने शेयर किया खास वीडियो
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी जन्माष्टमी के मौके पर अपने डांस वीडियो ‘राधा रास बिहारी’ की एक खूबसूरत झलक शेयर की। उन्होंने वीडियो के साथ सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

हेमा मालिनी ने लिखा कि भगवान कृष्ण का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने पोस्ट के आखिर में लिखा, 'राधे-राधे...जय श्री कृष्ण।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed