फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies of snakebite in Pathramai village, under the Ushait police station area

11 बच्चों के सिर से उठा मां का साया: नौ घंटे तक कराते रहे झाड़-फूंक, सर्पदंश से चली गई महिला की जान

Fri, 04 Sep 2026 05:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 04 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

ग्राम पथरामई निवासी शेर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पत्नी अनीता खेत में मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थी। वहीं दोपहर करीब 12 बजे उसे सांप ने डस लिया। 

विज्ञापन
Woman dies of snakebite in Pathramai village, under the Ushait police station area
सर्पदंश से चली गई महिला की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत पर घास काटने गई ग्राम पथरामई की 45 वर्षीय अनीता को सांप ने डस लिया। परिजन बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे से रात नौ बजे तक महिला को लेकर इधर-उधर झाड़फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। इससे महिला की हालत बिगड़ती गई। नौ घंटे तक इलाज न मिलने पर जब महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से उसके 11 बच्चे अनाथ हो गए। परिजनों व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

ग्राम पथरामई निवासी शेर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पत्नी अनीता खेत में मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थी। वहीं दोपहर करीब 12 बजे उसे सांप ने डस लिया। आनन-फानन में पहले उसे घर लेकर आए। ग्रामीणों ने ग्राम खेड़ा जलालपुर में किसी सपेरे के बारे में बताया। इस पर परिजन महिला को लेकर वहां गए और देर शाम तक झाड़-फूंक से इलाज कराते रहे। इस बीच अनीता की हालत ज्यादा बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन रात नौ बजे महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव रात में ही अपने गांव ले आए। उसके बाद भी झाड़-फूक से इलाज कराया। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह कटरा सादातगंज चौकी प्रभारी राघव गांव पहुंचे और परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। दोपहर में शव की अंत्येष्टि कर दी गई। 

विज्ञापन

11 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
परिजनों के अनुसार अनीता के 11 बच्चे हैं। जिनमें 6 लड़के और 5 लड़कियां हैं। एक लड़का और एक लड़की की शादी हो चुकी है। पूरे गांव में यही चर्चा होती रही कि महिला की जान सर्पदंश से नहीं गई, बल्कि झाड़-फूंक में समय बर्बाद होने से जान चली गई। अगर सही समय पर महिला को इलाज मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed