फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   himachal sukh ashray yojana karsog 23 beneficiaries house assistance

मंडी: अनाथ-बेसहारा बच्चों के लिए बनी सरकार की ढाल, पढ़ाई से लेकर अपने घर तक मिल रही मदद

Fri, 04 Sep 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:28 AM IST
himachal sukh ashray yojana karsog 23 beneficiaries house assistance
माता-पिता का साया खो चुके और बेसहारा बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना अहम सहारा बन रही है। योजना के तहत बच्चों को शिक्षा, जेब खर्च, उच्च अध्ययन और कौशल विकास के साथ अपने घर का सपना पूरा करने के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। करसोग उपमंडल में 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। करसोग उपमंडल के 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए कुल तीन लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा रही है। यह राशि चार किस्तों में जारी की जाती है। पात्र लाभार्थियों को अब तक दो किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इससे उन बच्चों और युवाओं को अपने आशियाने का सपना पूरा करने की उम्मीद मिली है, जिनके लिए कभी अपना घर बनाना मुश्किल था। घर निर्माण की सहायता पाने वाले लाभार्थियों में चमन लाल, बॉवी, पीतांबर, उत्तम चंद, पूनम शर्मा, अनु कुमारी, देशराज, मनीष खन्ना, भूपेंद्र कुमार, राजेंद्र, जगदीश, मोनिका, बृज लाल, सुनील दत्त, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार, पुष्पराज, दिनेश, यशवंत, हिम चंद, मनीष कुमार और ललित कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का उद्देश्य अनाथ और बेसहारा बच्चों को आर्थिक मदद देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत पात्र बच्चों की पढ़ाई, उच्च शिक्षा, जेब खर्च और कौशल विकास के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। घर की सुविधा मिलने से ऐसे लाभार्थियों को भविष्य में स्थायी सुरक्षा का भरोसा भी मिल रहा है। लाभार्थी मनीष कुमार ने बताया कि पहले भविष्य को लेकर चिंता रहती थी, लेकिन योजना के माध्यम से पढ़ाई के साथ जेब खर्च और घर निर्माण के लिए भी सहायता मिल रही है। इससे उन्हें यह भरोसा मिला है कि वे अकेले नहीं हैं। संजय कुमार ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका भी अपना घर हो सकता है। योजना ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। पीतांबर समेत अन्य लाभार्थियों ने भी कहा कि सरकार की ओर से मिल रही सहायता उनके लिए परिवार के सहारे जैसी है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि योजना ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने, आगे बढ़ने और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि वे मेहनत और शिक्षा के दम पर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। करसोग में योजना का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। आर्थिक सहायता के साथ बच्चों और युवाओं में सुरक्षा तथा आत्मविश्वास की भावना मजबूत हो रही है। योजना के जरिए सरकार ऐसे बच्चों के लिए अभिभावक की भूमिका निभाने का प्रयास कर रही है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कोई बच्चा अपने सपनों से समझौता न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बैरिकेडिंग हटाकर लाल बालू लदा ट्रक निकालने का प्रयास, पुलिसकर्मी से अभद्रता का आरोप; VIDEO

04 Sep 2026

सोशल मीडिया पर 24 घंटे रखें निगाह, अफवाहों का करें खंडन; VIDEO

04 Sep 2026

नाव के सहारे आवागमन, रेवतीपुर-रामपुर मार्ग पर पानी; VIDEO

04 Sep 2026

VIDEO: 'लाइन हाजिर नहीं, पुलिसकर्मियों का निलंबन चाहिए', अग्रवाल समाज ने की मांग

04 Sep 2026

सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़ा-गाड़ी से निकाला विरोध जुलूस; VIDEO

03 Sep 2026
विज्ञापन

भीलवाड़ा: निर्दलीय को चुनाव से हटने के लिए दिया लालच, घर में रखे एक लाख रुपये, भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप

03 Sep 2026

VIDEO: रेलवे लाइन पर मिला काॅल सेंटर कर्मी का शव, आत्महत्या की आशंका

03 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में रहेगी सुरक्षा, भारी वाहनों की नो एंट्री

03 Sep 2026

VIDEO: चंपावत में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, नन्हे कृष्ण-राधा बने बच्चे

03 Sep 2026

VIDEO: भूस्खलन से बंद सड़क पर छह घंटे फंसी रही झारखंड से इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर ला रही एंबुलेंस

03 Sep 2026

कानपुर: पांडु नदी के बढ़ते जलस्तर से कई बस्तियां जलमग्न, बेघर हुईं उम्मीदें

03 Sep 2026

VIDEO: नेपाल बाढ़ के मृतकों की आत्मा शांति के लिए सेंट मैरी चर्च में हुई विशेष प्रार्थना

03 Sep 2026

एमएसपी गारंटी कानून की मांग, किसानों को 45 लाख करोड़ रुपये के नुकसान का दावा

03 Sep 2026

अब बेलन नदी उफान पर, घोरावल-कोहरथा और शिवद्वार मार्ग बंद; VIDEO

03 Sep 2026

सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर बताई भाजपा सरकार की कमियां, VIDEO

03 Sep 2026

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यूपी टेक्स-2026 के कर्टन रेजर का किया उद्घाटन

03 Sep 2026

VIDEO: कान्हा के जन्मोत्सव के लिए तैयार गोकुल, नंदोत्सव में श्रद्धालुओं पर लुटाए जाएंगे उपहार

03 Sep 2026

VIDEO: सीबीएसई क्लस्टर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन इन्होंने जीते मुकाबले

03 Sep 2026

अकराबाद में पनैठी गांव के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कुचला

03 Sep 2026

सादाबाद में चल रहे भाकियू टिकैत अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंच राकेश टिकैत, बोले यह

03 Sep 2026

कानपुर: इस्कॉन में शंख अभिषेक के साथ प्राकट्य महोत्सव शुरू

03 Sep 2026

मेरठ: कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल की बदलेगी सूरत, कैंट बोर्ड कार्यालय में दी जानकारी

03 Sep 2026

मेरठ: जन्माष्टमी पर सजाया गया औघड़नाथ मंदिर, मार्ग पर भी लाइटों से सजावट

03 Sep 2026

मेरठ: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

03 Sep 2026

जलभराव से तालाब में तब्दील हुआ बी पैक्स परिसर, कामकाज प्रभावित; VIDEO

03 Sep 2026

तेज बहाव में बही बाइक, पानी कम होने पर ग्रामीणों ने निकाली; VIDEO

03 Sep 2026

गड्ढों में बारिश का पानी भरने से हादसे का खतरा, VIDEO

03 Sep 2026

पूर्व मुख्यमंत्री पं. कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई, VIDEO

03 Sep 2026

डैम खुलने और गंगा के उफान पर जिलाधिकारी ने दी जानकारी, VIDEO

03 Sep 2026

निजी अस्पतालों में दो लोगों की माैत से मातम; VIDEO

03 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed