पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की गुंडागर्दी: कांग्रेस नेत्री को जमीन पर गिराया, बाल पकड़कर पीटा; सामने आया वीडियो
वायरल वीडियो में पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित कांग्रेसी नेत्री अर्चना पांडा को जमीन पर गिराकर उन्होंने बालों से पकड़कर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जान बचाने के लिए कांग्रेस नेत्री भी उन पर झांडू से प्रहार करते हुए दिखाई दे रही है।
विस्तार
पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर कांग्रेस नेत्री से मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
कांग्रेस नेत्री ने लगाए गंभीर आरोप
बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस बुलंदशहर निवासी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पूर्व विधायक के कांग्रेस नेत्री से अभद्रता करने और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
जमीन पर गिराकर, बाल पकड़कर पीटा
वायरल वीडियो में पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित कांग्रेसी नेत्री अर्चना पांडा को जमीन पर गिराकर उन्होंने बालों से पकड़कर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जान बचाने के लिए कांग्रेस नेत्री भी उन पर झांडू से प्रहार करते हुए दिखाई दे रही है। इसके बाद कांग्रेसी नेत्री घर से बाहर निकलकर बाहर खड़ी दिखाई दे रही है।
नौकर ने बनाया वीडियो
वहीं, अर्चना पांडा ने बताया कि वह बेटे के साथ घर में मौजूद थी। आरोप है कि पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके आवास पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे। जब वह दरवाजा खोलने गई, तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों से अपमानित किया। उनके बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। शोर सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
बच्चों को भी दे रहा धमकी
वीडियो बनता देख आरोपी ने उनके साथ मारपीट बंद कर दी। जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर घर के बाहर भागी और पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें और उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है। अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लंबित हैं। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
पुलिस का बयान
पूर्व विधायक भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का अर्चना पांडा के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रखर पांडेय, सीओ सिटी
पूर्व विधायक ने वीडियो को बताया पुराना
पूर्व विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो वर्ष 2025 का है। वह अपने पुत्र से मिलने गए थे, तब अर्चना ने उन पर हमला किया था। वह अपना बचाव कर रहे थे। पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है कि वह वर्तमान में बुलंदशहर में नहीं हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बाबा रामदेव के साथ अपना फोटो लगाया है और वीडियो को पुराना बताते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.