{"_id":"6af99fba70c12fe7880adc99","slug":"video-international-cricketer-virendra-singh-babbu-honoured-chintpurni-premier-league-2026-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सिंह बब्बू को मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग में विशेष सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सिंह बब्बू को मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग में विशेष सम्मान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:34 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सिंह (बब्बू) को मां चिंतपूर्णी प्रीमियर लीग-2026 के समापन समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बेहड़ जसवां स्थित खेल मैदान चक्क में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
वीरेंद्र सिंह भारतीय डेफ क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ष 2024 में दुबई में आयोजित डेफ क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में वीरेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विश्व कप के फाइनल मुकाबले में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।
वीरेंद्र सिंह बब्बू की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों को देखते हुए आयोजन कमेटी ने उन्हें विशेष सम्मान देकर सराहना की। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया।
वहीं, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को भी आयोजन कमेटी की ओर से आकर्षक ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण से देश और क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान धर्मशाला में मुख्यमंत्री के समक्ष वीरेंद्र सिंह की उपलब्धियों का मामला उठाया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले इस खिलाड़ी को उचित सम्मान और प्रोत्साहन मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।