{"_id":"6736002de996267d2a063404","slug":"video-annual-function-of-government-senior-secondary-school-hatki-and-jatheri-organized","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटकी और जटेहड़ी का वार्षिक समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटकी और जटेहड़ी का वार्षिक समारोह आयोजित
कुटलैहड़ विस क्षेत्र में छात्र,गुरु ओर परिवार तीनों को एक साथ लेकर शिक्षा के क्षेत्र को बुलंदियों तक ले जाना लक्ष्य है, ताकि कुटलैहड़ विस क्षेत्र एक शिक्षा का उभरता हुआ मॉडल बने और इसकी चर्चाएं पूरे देश में हों। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटकी और जटेहड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि शिरकत करके संबोधन में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राज्य के मुख्यमंत्री बनने के प्रथम दिवस पर राज्य में शिक्षा के क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि हटली स्कूल तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र का प्रथम स्कूल है। जहां पूर्व विधायक स्व ठाकुर रंजीत सिंह, मास्टर देवीदास पटियाल,कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, स्व. लेफ्टिनेंट जर्नल स्वर्ण सिंह पटियाल जैसे दिग्गज पढ़ें हैं। जिन्होंने हिमाचल ही नहीं बल्कि देश में हटली स्कूल का नाम रोशन किया है। विवेक शर्मा ने कहा कि हटली से शिक्षा ग्रहण करके भारत देश के वॉलीबॉल के कैप्टन बने भाई सुरजीत सिंह राणा ने कई बार विदेशों में अपने इंटरव्यू के समय हटली स्कूल का नाम लिया था। इसलिए हटली स्कूल में शिक्षा के साथ साथ बच्चों को खेलकूद एवं अच्छे संस्कार देकर प्लस टू के बाद विदा करें, ताकि जब हटली स्कूल में पढ़े बच्चे बड़े अधिकारी बनें तो हटली स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने ओर अच्छे संस्कारों के लिए मंच से आपका नाम लें। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में शिक्षा के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए हम दिन रात प्रयासरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।