फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Preparations intensified for the launch of the Critical Care Block

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू करने के लिए कसरत तेज

Mon, 26 Oct 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 26 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified for the launch of the Critical Care Block
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में क्रिटिकल केयर ब्लॉक को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। ब्लॉक में आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित करने के लिए सात करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस साल के अंत तक उपकरण स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद गंभीर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। बता दें कि भवन निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू करने की मांग उठ रही थी। गंभीर रूप से बीमार मरीजों और हादसों में घायल लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वर्तमान में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए कई बार दूसरे बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आधुनिक उपकरण स्थापित होने से मरीजों को जिला स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में मदद मिलेगी। ब्लॉक में वेंटिलेटर से लेकर अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी स्थापित की जाएंगी। बता दें कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे मरीजों के लिए शुरू करने की दिशा में उपकरण स्थापित करने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण है। इस साल के अंत तक ब्लॉक पर सभी उपकरण स्थापित होंगे। इसे लेकर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। उपकरण स्थापित होने और जरूरी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद ब्लॉक को शुरू करने का रास्ता साफ होगा। ब्लॉक में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस ब्लॉक के लिए अलग से स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन



क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आधुनिक उपकरण स्थापित करने के लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed