{"_id":"6adf9de08c776c239f0a16c0","slug":"women-took-part-in-dance-and-recreational-activities-una-news-c-93-1-ssml1048-211398-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिलाओं ने नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिलाओं ने नृत्य, मनोरंजक गतिविधियों में लिया हिस्सा
Tue, 27 Oct 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते लालसिंगी में करवाचौथ के उपलक्ष्य में सोमवार को महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की पत्नी अंजना रायजादा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
दिनभर चले आयोजन में नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां भी करवाई गईं। अंजना रायजादा ने कहा कि करवाचौथ महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला त्योहार है। महिलाएं इस दिन व्रत रखने के साथ सोलह शृंगार कर परंपरा और आस्था के साथ त्योहार मनाती हैं।