फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Foundation stone for the Ex-Servicemen Bhawan in Una to be laid on November 8

Una News: आठ नवंबर को रखा जाएगा पूर्व सैनिक भवन ऊना का नींव पत्थर

Mon, 26 Oct 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 26 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone for the Ex-Servicemen Bhawan in Una to be laid on November 8
ऊना। जिले के पूर्व सैनिकों को जल्द ही उनके सपनों का भवन मिलने जा रहा है। पूर्व सैनिक भवन का नींव पत्थर आठ नवंबर को सुबह 11 बजे रखा जाएगा। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी है। सोमवार को पूर्व सैनिक कार्यालय ऊना में इंडियन एक्स सर्विस लीग के चेयरमैन कैप्टन शक्ति चंद की अध्यक्षता में हुई पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कैप्टन शक्ति चंद ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के सहयोग से ऊना के पूर्व सैनिकों को पहली बार अपना भवन मिलने का सपना जल्द साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को भवन का नींव पत्थर रखने के बाद उपमुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे प्रीति भोज का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व नौ सैनिक कल्याण संघ के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. बलदेव डोगरा, हिमाचल पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट एसपी शर्मा, पूर्व वायु सैनिक सेवा समिति के प्रधान हरीश चंद्र शर्मा, इंडियन एक्स सर्विस लीग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और महासचिव केवल सिंह फौजी सहित कुलदीप सिंह, अजय कौशल और राम कृष्ण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed