{"_id":"6ab26f089f64ba87d205d1f8","slug":"video-solan-fire-fighting-methods-demonstrated-live-to-volunteers-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: स्वयंसेवियों को लाइव प्रदर्शन से बताए आग से निपटने तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: स्वयंसेवियों को लाइव प्रदर्शन से बताए आग से निपटने तरीके
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की एनएसएस यूनिट ने राष्ट्रीय सेवा सप्ताह के तहत एक विशेष मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया। यह मॉकड्रिल आज कॉलेज परिसर में जीवन सुरक्षा को समर्पित थी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मॉकड्रिल का मुख्य आकर्षण जीवन रक्षा और आपदा से निपटने के तरीकों पर आधारित रहा। डेमो अधिकारी अशोक कुमार ने छात्रों को आपातकालीन स्थितियों में जान-माल की सुरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने व्याख्यान और लाइव प्रदर्शन के माध्यम से सतर्कता बरतने और आग से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए। राष्ट्रीय सेवा सप्ताह 17 सितंबर को शुरू हुआ था। इस दौरान एनएसएस यूनिट ने कई सेवा कार्य किए हैं। इनमें रक्तदान शिविर, समाज को जागरूक करने वाले नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। समापन समारोह कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस दिन राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। यह सप्ताह छात्रों को सामाजिक कार्यों से जोड़ने में सफल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।