Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Arki: while villagers celebrated the Dussehra festival by shattering a clay pot with a gunshot.
{"_id":"6ad7614b8e4e67a6140e60e3","slug":"video-arki-the-royal-family-upheld-tradition-while-villagers-celebrated-the-dussehra-festival-by-shattering-a-clay-pot-with-a-gunshot-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अर्की: पहले घड़ा फोड़ा, फिर रावण दहन, बातल में लोगों ने निभाई अनूठी परंपरा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की: पहले घड़ा फोड़ा, फिर रावण दहन, बातल में लोगों ने निभाई अनूठी परंपरा, देखें वीडियो
सोलने जिले के उपमंडल अर्की के बातल गांव में दशहरा पर पाप का घड़ा फोड़ने की रस्म के बाद रावण दहन हुआ। अर्की राज परिवार के कंवर अजय देव ने रस्में निभाई, साथ ही ग्रामीणों ने करीब 70 से 80 मीटर दूर रखे घड़े को बंदूक से फोड़ने के बाद दशहरा उत्सव मनाया। सदियों से गांव में परंपरा है कि यहां पर राज परिवार का सदस्य जब शामिल होता है तो घड़ा फोड़ने की प्रतियोगिता करवाई जाती है। इसमें तीन घड़ों को उल्टा करके रावण के पुतले पास रखा जाता है। मंगलवार को भी कई ग्रामीण कतारों में बंदूकें लेकर निशाना लगाते रहे। अंत में शशांक का पहला निशाना घड़े में लगा लेकिन उसमें केवल छेद हो पाया। उसके बाद हेमराज ने उस घड़े को फोड़ा। दूसरा घड़ा ललित उर्फ काका ने फोड़ा, तीसरा घड़ा मशीन के निशाने से टूटकर चकनाचूर हुआ। जिन्होंने निशाना लगाकर घड़ा फोड़ा, उन्हें मेला कमेटी की ओर से तय इनाम की राशि भी दी गई। इससे पहले मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे बातल गांव के निवासी भजन-कीर्तन करते हुए गाहर से दो किलोमीटर का पैदल रास्ता चलकर भगवान विष्णु की पालकी लेने अर्की स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे। जहां पर लक्ष्मी नारायण के पुजारी और रामलीला क्लब अर्की के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। लोग लक्ष्मी नारायण की पालकी को उसी रास्ते बातल गांव ले गए। इसके बाद पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया। अर्की के समाजसेवी एवं शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय रोशन लाल वर्मा बताया कि जन श्रुतियों के अनुसार पालकी ले जाने की परंपरा राजाओं के शासनकाल से रही है। दशहरा पर रावण दहन और घड़ा फोड़ प्रतियोगिता होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।