Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Crowd control exercise using water cannons in Fatehabad; police preparedness tested during mock drill
{"_id":"6ad709b5ade7c3d2df0701b3","slug":"video-crowd-control-exercise-using-water-cannons-in-fatehabad-police-preparedness-tested-during-mock-drill-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में वाटर कैनन से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास, मॉक ड्रिल में परखी पुलिस की मुस्तैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में वाटर कैनन से भीड़ नियंत्रण का अभ्यास, मॉक ड्रिल में परखी पुलिस की मुस्तैदी
आपात स्थिति हो या कानून-व्यवस्था की चुनौती, पुलिस की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। एसपी निकिता खट्टर के मार्गदर्शन में हुए अभ्यास के दौरान जवानों ने भीड़ नियंत्रण, वाटर कैनन के इस्तेमाल और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। इस दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी दोहराई गई।
डीएसपी नरसिंह के निर्देशन में जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया, अनुशासन, आपसी तालमेल और आपात स्थिति में निर्णय लेने की क्षमता को परखा गया। वाटर कैनन के जरिए भीड़ को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का अभ्यास करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया गया।
संयम और सूझबूझ से लें निर्णय
डीएसपी नरसिंह ने जवानों को निर्देश दिए कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में घबराने के बजाय संयम और सूझबूझ से काम लें। भीड़ नियंत्रण के दौरान कानून के दायरे में रहकर आवश्यक और अनुपातिक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
उन्होंने कहा कि नियमित मॉक ड्रिल से जवानों का आत्मविश्वास बढ़ता है और टीमवर्क मजबूत होता है। आपात स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय भी जरूरी है। फतेहाबाद पुलिस का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से जवानों को हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रखना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।