फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Military couple from Hamirpur promoted to Lieutenant Colonel on the same day, bringing honor to t

उपलब्धि: हमीरपुर के सैन्य दंपती एक ही दिन बने लेफ्टिनेंट कर्नल, बढ़ाया क्षेत्र का मान

Tue, 20 Oct 2026 09:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 09:01 PM IST
सार

 प्रदेश के जिला हमीरपुर के टौणी देवी क्षेत्र के जंडल गांव निवासी सैन्य दंपती ने एक साथ पदोन्नति हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Achievement: Military couple from Hamirpur promoted to Lieutenant Colonel on the same day, bringing honor to t
सैन्य दंपती एक ही दिन बने लेफ्टिनेंट कर्नल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के टौणी देवी क्षेत्र के जंडल गांव निवासी सैन्य दंपती ने एक साथ पदोन्नति हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मेजर अमित सिंह चौहान और उनकी पत्नी राधिका जग्गी एक ही दिन लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। दोनों वर्ष 2012 में एक साथ लेफ्टिनेंट बने थे। करीब 14 साल की सैन्य सेवा के बाद एक ही दिन इस प्रतिष्ठित पद पर पहुंचने से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लेफ्टिनेंट कर्नल अमित सिंह चौहान सैन्य अभियानों के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वह दो बार विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा चुके हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा उन्होंने दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा सहित कई दुर्गम पर्वत शिखरों का सफल आरोहण किया है। वहीं, लेफ्टिनेंट कर्नल राधिका जग्गी ने भी सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने भावी सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र के तहत स्टाफ अफसर के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। वह भारतीय सेना की पिस्तौल निशानेबाजी टीम की सदस्य भी रही हैं। एक ही परिवार के दोनों सदस्यों का सेना में इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचना जिले के लिए गौरव की बात है। अमित सिंह चौहान के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रणजीत सिंह चौहान ने दोनों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed