{"_id":"6ad792bd22071331d600dcdf","slug":"vikramaditya-singh-says-rs-4-500-crore-approved-by-the-centre-for-road-construction-another-rs-3-000-crore-to-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विक्रमादित्य बोले- सड़क निर्माण के लिए केंद्र से 4500 करोड़ स्वीकृत, तीन हजार करोड़ और मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विक्रमादित्य बोले- सड़क निर्माण के लिए केंद्र से 4500 करोड़ स्वीकृत, तीन हजार करोड़ और मिलेंगे
Tue, 20 Oct 2026 09:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:41 PM IST
सार
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार बातचीत की जा रही है। वहीं शिमला जिले के सुन्नी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश को पहले करीब 4,500 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, योजना के चौथे चरण के दूसरे फेज में करीब 1,600 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये की नई स्वीकृति मिलने की संभावना है। इससे प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
रामपुर क्षेत्र में सड़क धंसने की समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने 127 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। 17 अक्तूबर को मिली इस स्वीकृति से संबंधित क्षेत्र में सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। इससे लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन