फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dussehra 2026: In Jakhu Shimla, the effigy of Ravana went up in flames the moment CM Sukhu pressed a remote bu

दशहरा 2026: सीएम ने जाखू में रिमोट का बटन दबाकर किया पुतलों का दहन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा क्षेत्र

Tue, 20 Oct 2026 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 06:57 PM IST
सार

शिमला में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक जाखू हनुमान मंदिर में दशहरा पर्व मनाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन
Dussehra 2026: In Jakhu Shimla, the effigy of Ravana went up in flames the moment CM Sukhu pressed a remote bu
जाखू में जलाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सहित राजधानी शिमला में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक जाखू हनुमान मंदिर में दशहरा पर्व मनाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिमोट से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। रावण के पुतले में आग लगते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने दशहरे के अवसर पर जाखू स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरे की बधाई देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर है। दशहरा पर जाखू मंदिर में स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आए सैलानी भी पहुंचे और भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए।

विज्ञापन




इससे पहले नाभा युवा मंडल की झांकियां शाम करीब 4:30 बजे जाखू पहुंचीं। इस दौरान मंदिर न्यास की ओर से भगवान श्रीराम की सेना की झांकियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की धुनों के साथ झांकियों की शुरुआत दोपहर में नाभा से हुई। इसके बाद यह लोअर बाजार, एजी चौक, चर्च और होली लॉज मार्ग से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं। मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों ने वाद्ययंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। दशहरा पर्व की खुशी में लोगों ने नाच-गाकर उत्सव मनाया। जाखू में रावण का 45 फुट, मेघनाद का 40 फुट और कुंभकर्ण का 35 फुट ऊंचा पुतला बनाया गया था। दशहरा पर्व पर मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा और कमलेश ठाकुर, महापौर सुरेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, नगर निगम के अन्य पार्षद, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार, एएसपी गौरवजीत सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



Trending Videos

नवबहार से आगे वाहनों को नहीं मिली अनुमति
दशहरा पर्व के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर से लेकर जाखू जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवबहार से आगे निजी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई। लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की ओर से रिट्ज से सात और नवबहार से चार टैक्सियों का संचालन किया गया।


विज्ञापन

समरहिल में जला 50 फीट ऊंचा रावण
 समरहिल खेल मैदान में रात 7:50 बजे मुख्य अतिथि मुख्य सचिव केके पंत ने रावण के पुतले का दहन किया। समरहिल में इस बार 50 फीट ऊंचा रावण, 45 फीट ऊंचा कुंभकर्ण और 40 फीट ऊंचा मेघनाद का पुतला तैयार किया था। बच्चों के मनोरंजन के लिए बाउंस हाउस और ट्रेंपोलिन की व्यवस्था की थी। मुख्य अतिथि केके पंत ने उपस्थित लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद वीरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। समरहिल में दशहरा उत्सव के आयोजन में स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी रही। पुतला दहन के साथ लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। 

विज्ञापन

संकट मोचन में जलाया 35 फीट ऊंचा पुतला
 राजधानी के संकट मोचन मंदिर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम 7:00 बजे रावण दहन किया गया। यह दहन तहसीलदार ग्रामीण संजीव गुप्ता और हरीनगर से आई झांकी के श्रीराम बने कलाकार ने किया। इस दौरान रावण का करीब 35 फीट ऊंचा पुतला जलाया। इसके साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाथ के 30-30 फीट ऊंचे पुतले जलाए गए। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed