{"_id":"6aedce58feb767b1e10a08b7","slug":"video-annual-function-at-sarvhitkari-niketan-bihari-lal-sharma-will-be-the-chief-guest-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: सर्वहितकारी निकेतन में वार्षिक समारोह, बिहारी लाल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: सर्वहितकारी निकेतन में वार्षिक समारोह, बिहारी लाल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
सोलन।
जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट नाभा और हिमाचल शिक्षा समिति शिमला की ओर से संचालित सर्वहितकारी शिक्षा निकेतन, कुमारहट्टी-सोलन में शुक्रवार 6 नवंबर 2026 को वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि हिमाचल शिक्षा समिति लगभग 200 परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही है। समारोह में हिमाचल शिक्षा समिति के संगठन मंत्री ज्ञान पाबुच उपस्थित थे। पूर्व प्रचारक, शिक्षाविद् और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक प्रबल ओमप्रकाश जिंदल को अध्यक्षता करनी थी। हालांकि, वे इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे। समारोह का शुभारंभ अभिवादन, दीप-प्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा ने सभी का स्वागत किया और संबोधन दिया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा कमलेश जिंदल उपस्थित थीं। पूरी प्रबंध समिति, अध्यापकगण और भारी संख्या में छात्रवृंद भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।