Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school annual function

Solan News: मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

Fri, 06 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पट्टा बराैरी स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बराैरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य दूनी चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त मेजर जगदीश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सेवानिवृत्त कैप्टन राकेश वर्मा और आईपीएच विभाग शिमला के डिप्टी डायरेक्टर एवं लीगल हेड संदीप कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पहाड़ी गीत, हरियाणवी गीत और गरबा नृत्य सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मेजर जगदीश शर्मा ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत निधि से नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दूनी चंद शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान सुमिता कौशल, खंड विकास समिति अध्यक्ष प्रोमिला कौशल, पूर्व प्रधान निर्मला देवी, शीशपाल, सुखराम, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिवाकर दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण लाल, डीडी कश्यप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed