Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   lake water still not drained

Solan News: पांच लाख खर्चने के बाद भी कृत्रिम झील नहीं हुई खाली, खतरा बरकरार

Fri, 06 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को परेशानी से नहीं मिला छुटकारा, कुमारहट्टी में झील से पानी की निकासी के दावे निकले हवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर कुमारहट्टी में भूस्खलन के कारण बनी कृत्रिम झील के पानी की निकासी को लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से 5 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन तमाम दावे केवल कागजी साबित हुए। सोमवार देर शाम भारी-भरकम तैयारियों के बीच शुरू हुआ और स्थानीय विधायक भी मौके पर मौजूद थे लेकिन पानी की निकासी का कार्य महज औपचारिकता बनकर रह गया, जिससे खड्ड किनारे बसे दर्जनों गांवों पर खतरा अभी भी मंडरा रहा है।
प्रशासन के निर्देशों पर गोल जमाला, रडियाली, राजपुरा, ढांग निहली, ढांग उपरली और प्लासी कलां समेत कई ग्राम पंचायतों को सतर्क किया गया था। पंचायतों को सूचित किया गया था कि कोइडी पंचायत में चिकनी खड्ड पर बनी इस झील का पानी मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के बाद छोड़ा जाएगा। साथ ही, मंदिरों और गुरुद्वारों के माध्यम से मुनादी करवाकर लोगों को खड्ड के आसपास न जाने की सख्त हिदायत दी गई थी ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन

इस कृत्रिम झील से पानी की निकासी के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 5 लाख रुपये का ठेका दिया था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह ने कहा कि खड्ड में पत्थर बहुत ज्यादा हैं, जिसके कारण ज्यादा निकासी संभव नहीं हो पाई है। इसलिए जितना पानी निकाला जा सकता था, उतना निकाल दिया गया है। वहीं, उपमंडलाधिकारी नरेंद्र अहलूवालिया ने कहा कि वे इस गंभीर विषय को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed