{"_id":"6aede498ab4f61cc3608fb16","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-183929-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले के अस्पतालों में नहीं बनाया बर्न वार्ड, जलने के मामले करने पड़ेंगे रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले के अस्पतालों में नहीं बनाया बर्न वार्ड, जलने के मामले करने पड़ेंगे रेफर
विज्ञापन
मामूली दवाएं रखकर स्वास्थ्य विभाग झाड़ रहा पल्ला, मरीजों होंगे परेशान
दिवाली में आते हैं कई जलने के मामले, आईजीएमसी भेजने पड़ते हैं मरीज
हर साल क्षेत्रीय अस्पताल में दिवाली के दौरान जलने के आते हैं दर्जनों मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली के लिए भी अभी स्वास्थ्य विभाग की तैयारी अधूरी ही नजर आ रही है। जिले के अस्पतालों में अब भी बर्न वार्ड नहीं बनाया गया है। ऐसे में दिवाली के दौरान जलने के मामले में मरीजों को रेफर करना पड़ेगा। विभाग की ओर से अस्पतालों में दवाएं देकर पल्ला झाड़ा जा रहा है। ऐसे में मरीजों को भी परेशानी का सामना ही करना पड़ सकता है।
दिवाली के समय हर साल जलने से मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि किसी मरीज को जलने के कारण अधिक चोट लग जाए, तो उसे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला के लिए रेफर किया जाता है। इसका कारण अस्पतालों में जरूरी उपकरणों और टेस्ट के लिए मशीनों की कमी भी है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी केवल आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों को बिठा कर औपचारिकता पूरी की जा रही है। यहां से भी अधिक झुलस चुके मरीजों को रेफर ही करना पड़ेगा। हालांकि विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दे दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में दिवाली को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसमें लोगों को पटाखों का संभल कर प्रयोग करने के लिए कहा गया है। घरों में पटाखों का इस्तेमाल करते समय पानी की बाल्टी भी साथ में रखने के लिए कहा गया है, ताकि आग लगने पर समय रहते काबू पाया जा सके। साथ ही पटाखे जलाते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
कोट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिवाली के लिए सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी अस्पतालों के लिए जरूरी दवाओं को भेज दिया गया है। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ की टीम को रात भर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन