Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Video: 103 workers in Sirmaur received assistance under the Marriage Support Scheme; find out what the beneficiaries had to say.
{"_id":"6a9ea330e85abe2d2b09d716","slug":"video-video-103-workers-in-sirmaur-received-assistance-under-the-marriage-support-scheme-find-out-what-the-beneficiaries-had-to-say-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: विवाह सहायता योजना में सिरमौर में 103 कामगारों को मिली मदद, जानें क्या बोले लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: विवाह सहायता योजना में सिरमौर में 103 कामगारों को मिली मदद, जानें क्या बोले लाभार्थी
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह सहायता योजना के तहत सिरमौर जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक 103 पंजीकृत कामगारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इन लाभार्थियों को कुल 52.53 लाख रुपये की राशि दी गई है। योजना के तहत पात्र कामगारों को स्वयं तथा अधिकतम दो बच्चों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसका लाभ लेने के लिए कामगार का बोर्ड में पंजीकृत होना और निर्धारित पात्रता पूरी करना आवश्यक है। नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत बनेठी निवासी बाबू राम ने बताया कि उन्हें बेटी के विवाह के लिए बोर्ड से 51 हजार रुपये की सहायता मिली। नेहली धीड़ा निवासी टीका राम शर्मा ने भी बेटी के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की सहायता मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राशि से विवाह के खर्च को पूरा करने में मदद मिली। विवाह सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र कामगार को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना जरूरी है। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले कामगार विवाह से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।