{"_id":"6a29707852274cbcdd074503","slug":"video-bjp-captures-bdc-in-nahan-ramesh-chaudhary-becomes-chairman-and-maya-devi-vice-chairperson-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन में बीडीसी पर भाजपा का काबिज, रमेश चौधरी बने अध्यक्ष और माया देवी उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन में बीडीसी पर भाजपा का काबिज, रमेश चौधरी बने अध्यक्ष और माया देवी उपाध्यक्ष
नाहन खंड विकास समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर रमेश चौधरी और उपाध्यक्ष पद पर माया देवी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। बुधवार को बीडीओ कार्यालय नाहन में एसडीएम राजीव संख्यान की अध्यक्षता में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में भाजपा समर्थित 11 सदस्यों ने भाग लिया, जबकि कांग्रेस का कोई भी सदस्य चुनाव बैठक में नहीं पहुंचा। इसके चलते दोनों पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का सर्वसम्मति से निर्वाचन हो गया। निर्वाचन के बाद एसडीएम राजीव संख्यान ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश चौधरी और उपाध्यक्ष माया देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन खंड विकास समिति के गठन पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में जनता ने कांग्रेस के खिलाफ अपना जनमत व्यक्त किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।