{"_id":"6a96d713dfadda5e49082ff2","slug":"gsss-shillai-got-first-place-in-kabaddi-and-volleyball-nahan-news-c-177-1-ssml1028-187733-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कबड्डी और वॉलीबॉल में जीएसएसएस शिलाई ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कबड्डी और वॉलीबॉल में जीएसएसएस शिलाई ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
रोनहाट (सिरमौर)। जरवा-जुनेली में आयोजित शिलाई जोन अंडर-19 बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में जीएसएसएस शिलाई ने कबड्डी और वॉलीबॉल में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जीएसएसएस शिलाई प्रथम और जीएसएसएस द्राबिल द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, वॉलीबॉल में जीएसएसएस शिलाई ने प्रथम और जीएसएसएस नैनीधार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो प्रतियोगिता में जीएसएसएस हलाहां ने प्रथम और जीएसएसएस द्राबिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में जीएसएसएस बांदली-ढाढस प्रथम रहा, जबकि जीएसएसएस शिलाई उपविजेता बना। योगा में दाया स्कूल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कुश्ती प्रतियोगिता में जीएसएसएस हलाहां तथा जीएसएसएस बांदली-ढाढस को संयुक्त विजेता चुना गया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शिलाई स्कूल को ऑल राउंड बेस्ट स्कूल चुना गया। वहीं, अनुशासन एवं मार्च पास्ट में जरवा-जुनेली स्कूल को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। जरवा-जुनेली विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा और अध्यापक गीता राम भारद्वाज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के छात्राओं ने भाग लिया। संवाद