{"_id":"6a96d48df75d55302108c476","slug":"madan-mohan-sharma-met-nadda-and-the-politics-of-paonta-was-also-discussed-nahan-news-c-177-1-ssml1030-187719-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नड्डा से मिले मदन मोहन शर्मा, पांवटा की सियासत पर भी हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नड्डा से मिले मदन मोहन शर्मा, पांवटा की सियासत पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिलते हुए पांवटा साहिब के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध
महेंद्र पांडे और अनुराग ठाकुर से भी की मुलाकात, 2027 के चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पांवटा साहिब के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने दिल्ली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नड्डा का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। मुलाकात में सिरमौर और पांवटा साहिब के विकास, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
दिल्ली प्रवास के दौरान मदन मोहन शर्मा ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री महेंद्र पांडे तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की। पांवटा साहिब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौजूदा विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं भी समय-समय पर सामने आती रही हैं, हालांकि विधायक स्वयं को स्वस्थ बताते रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी भी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रही हैं।
ऐसे राजनीतिक माहौल में मदन मोहन शर्मा की केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं से हुई मुलाकात को लेकर पांवटा की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कई नेता टिकट की दावेदारी पेश कर सकते हैं। हालांकि मदन मोहन शर्मा ने मुलाकात को सामान्य संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय चर्चा बताया है।
विज्ञापन
मदन मोहन शर्मा ने कहा कि नड्डा से काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान सिरमौर और पांवटा साहिब की मौजूदा स्थिति तथा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महेंद्र पांडे और अनुराग ठाकुर से भी शिष्टाचार भेंट की गई।