{"_id":"677fba23648422da380bafd7","slug":"tehsildar-checked-the-arrangements-of-beeo-office-nahan-news-c-177-1-ssml1028-140822-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: तहसीलदार ने बीईईओ कार्यालय की व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: तहसीलदार ने बीईईओ कार्यालय की व्यवस्था जांची
सचित्र संवाद न्यूज एजेंसी ददाहू (सिरमौर)। तहसीलदार जयसिंह ठाकुर ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय की सुंदरता और रखरखाव के लिए में प्राथमिक शिक्षक संघ (पीटीएफ) के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यालय को आदर्श रूप से विकसित करने में बीईईओ सतीश शर्मा का प्रयास सराहनीय है। दसको लेकर पूरा शिक्षा खंड बधाई का पात्र है। उन्होंने कार्यालय के माध्यम से प्रारंभिक स्कूलों को मिलने वाली सहायता और सुविधाओं के अतिरिक्त एमडीएम, बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति और भवन निर्माण से संबंधित जानकारी हासिल की। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपराम शर्मा, बीईईओ सतीश शर्मा, अधीक्षक राजेंद्र ठाकुर व भूपेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।