Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   all gram panchyat sabha from 16 to 18 nov.

Sirmour News: अपना परिवार सुखी परिवार योजना की सूची पर पंचायतों में होगी जनसमीक्षा

Sat, 14 Nov 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
all gram panchyat sabha from 16 to 18 nov.
-16 से 18 नवंबर तक पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएं
विज्ञापन

-अपात्र परिवारों को सूची से बाहर करने के लिए पंचायतों में रखी जाएगी समेकित सूची, कोरम की नहीं होगी आवश्यकता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत किए गए सर्वेक्षण की अंतिम सूची के पुनः सत्यापन के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 16 से 18 नवंबर तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में योजना के तहत चिह्नित परिवारों की सूची सार्वजनिक रूप से रखकर उसकी समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी अपात्र परिवार का नाम सूची में शामिल न रहे।
सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सर्वेक्षण के सभी नौ चरणों में चिह्नित परिवारों की डेटा एंट्री का कार्य पूरा हो चुका है। अब इन परिवारों की सूची का अंतिम बार सत्यापन किया जाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं में संबंधित पंचायतों की समेकित सूची लोगों के समक्ष रखी जाएगी, ताकि ग्रामीण सूची पर चर्चा कर सकें और उसकी जनसमीक्षा की जा सके। इसके अलावा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इन सूचियों को संबंधित ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए कोरम पूरा होना अनिवार्य नहीं होगा। उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्धारित तिथियों के अनुसार ग्राम सभाएं आयोजित करने तथा स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed