Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   culture night and ramayan munchan in lagnu village

Sirmour News: युवाओं ने रामायण मंचन से दिया मर्यादा का संदेश

Sat, 14 Nov 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
culture night and ramayan munchan in lagnu village
उपमंडल संगड़ाह के लगनू में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन में मौजूद लोग। संवाद 
लगनू गांव में दिवाली पर सजी सांस्कृतिक संध्या, लोक गायिका वर्षा ठाकुर और गुज़टा ब्रदर गेहल की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन

आदर्श नवयुवक मंडल ने किया आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने देर रात तक लिया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। नागरिक उपमंडल संगड़ाह में दिवाली को लेकर उत्सव गांव-गांव जारी हैं। इसी कड़ी में लगनू गांव में आदर्श नवयुवक मंडल की ओर से सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। लोक संस्कृति से जुड़े गीतों और रामायण के मंचन ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल सोम प्रकाश शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि हिमस्टार निधि लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक जसवंत सिंह और अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका वर्षा ठाकुर और गुज़टा ब्रदर गेहल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। उनके गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। वहीं, स्थानीय युवाओं ने रामायण का मंचन कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन को प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा, उपप्रधान ओमप्रकाश चौहान, सुनील शर्मा, भीम सिंह नंबरदार, गोविंद कंठ, ओमप्रकाश शर्मा, लेखराम शर्मा, अमर सिंह ठाकुर और मंडल प्रधान रोहित कंठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेंद्र कंठ ने किया।

गौरतलब है कि लगनू गांव में दिवाली के अवसर पर कई वर्षों से बूढ़ेच (बूढ़ा नृत्य) और सांस्कृतिक संध्या आयोजित करने की परंपरा चली आ रही है। गांव के युवा और बुजुर्ग मिलकर लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और रीति-रिवाजों को जीवित रखने में योगदान दे रहे हैं। आदर्श नवयुवक मंडल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।------

उपमंडल संगड़ाह के लगनू में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन में मौजूद लोग। संवाद 

उपमंडल संगड़ाह के लगनू में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन में मौजूद लोग। संवाद 

उपमंडल संगड़ाह के लगनू में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन में मौजूद लोग। संवाद 

उपमंडल संगड़ाह के लगनू में आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं रामायण मंचन में मौजूद लोग। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed