फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anupriya Banshtu from Kareri becomes a CBSE teacher

Rampur Bushahar News: करेरी की अनुप्रिया बांश्टू बनी सीबीएसई शिक्षिका

Sun, 04 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anupriya Banshtu from Kareri becomes a CBSE teacher
रामपुर की अनुप्रिया बांश्टू बनी सीबीएसई शिक्षिका।
रामपुर बुशहर। भड़ावली पंचायत के करेरी गांव की अनुप्रिया बांश्टू ने सीबीएसई कॉमर्स लेक्चरर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनका चयन वाणिज्य विषय की शिक्षिका के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भड़ावली पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल ने क्षेत्र की बेटियों की उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने अनुप्रिया पुत्री कृष्ण सिंह बांश्टू को शुभकामनाएं दीं। अनुप्रिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा छात्रा स्कूल रामपुर से पूरी की। इसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स, सरकारी शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला से बीएड और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमकॉम की उपाधि हासिल की। उन्होंने वर्ष 2026 में हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी सेट) भी उत्तीर्ण की है। अनुप्रिया की सफलता ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article