{"_id":"6ab654c163d075e94a0ad1bc","slug":"video-charas-possession-case-one-year-jail-fine-rampur-bushahr-kinnaur-court-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: चरस रखने के जुर्म में दोषी को एक साल की कैद, 10 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: चरस रखने के जुर्म में दोषी को एक साल की कैद, 10 हजार का जुर्माना
Ankesh Dogra
Updated Fri, 25 Sep 2026 04:32 PM IST
Link Copied
नशे से जुड़े मामलों में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए चरस रखने के मामले में एक दोषी को एक साल के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने सुनाया।
अदालत ने राजेंद्र सिंह (61), पुत्र स्वर्गीय पदम दास, निवासी गांव मघारा, डाकघर दोफदा, तहसील रामपुर, जिला शिमला को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत चरस रखने का दोषी पाया।
मामला करीब तीन वर्ष पुराना है। जानकारी के अनुसार 27 मार्च को थाना झाकड़ी पुलिस की टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम रतनपुर संपर्क सड़क पर मझेवली के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा।
पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में मौजूद कैरी बैग से चरस बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद चरस को नियमानुसार कब्जे में लिया और राजेंद्र सिंह के खिलाफ थाना झाकड़ी में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद मामले की जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया गया।
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल आठ गवाहों के साक्ष्य दर्ज किए गए। अदालत में पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए।
इसके बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर ने राजेंद्र सिंह को चरस रखने के जुर्म में दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि मामले में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जांच पूरी की थी। सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी भी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।
अदालत के फैसले के बाद चरस रखने के मामले में दोषी को निर्धारित सजा भुगतनी होगी और जुर्माने की राशि भी अदा करनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।