Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
MLA Inder Singh Gandhi raised the issue of the poor condition of roads and bridges in Balh before the minister.
{"_id":"6aedbcbebf5c16897d02f10e","slug":"video-mla-inder-singh-gandhi-raised-the-issue-of-the-poor-condition-of-roads-and-bridges-in-balh-before-the-minister-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह की सड़कों और पुलों की बदहाली का मुद्दा मंत्री के समक्ष उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह की सड़कों और पुलों की बदहाली का मुद्दा मंत्री के समक्ष उठाया
बल्ह विधानसभा क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और पुलों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण और पुलों के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। विधायक ने विशेष रूप से अपर बल्ह और लेदा सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों की खराब स्थिति और पुलों से संबंधित समस्याओं को मंत्री के ध्यान में लाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें और पुल स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनका सीधा संबंध किसानों, बागवानों और ग्रामीण आबादी की सुविधाओं से भी जुड़ा है। ऐसे में इनकी मरम्मत और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना जरूरी है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने संबंधित कार्यों के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया है। विधायक ने उम्मीद जताई कि सरकार बल्ह विधानसभा क्षेत्र की सड़कों और पुलों से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाएगी, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।